फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा ने राशन टास्क में अरफीन और अविनाश को बताया विलेन, ईशा से भी हुई बहस

Sat, 26 Oct 2024 07:57 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 में घरवालों को राशन के लिए अपनी प्रिय चीजों को कुर्बान कर बहस करते और रोते देखा गया। इस दौरान अरफीन और अविनाश का नकारात्मक पक्ष सामने देखने को मिला। इस बीच करण वीर मेहरा और ईशा सिंह के बीच अविनाश को लेकर तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
बिग बॉस 18 में घरवालों ने बेसिक राशन के लिए अपनी चीजों को कुर्बान कर दिया। नायरा बनर्जी ने अपने पापा की अंगूठी, सारा ने अपने बचपन की तस्वीरें कुर्बान कर दीं। कुछ घरवालों ने इस राशन टास्क के दौरान अपनी चीजें देने से मना कर दिया। इस राशन टास्क में जेल में बंद अरफीन और अविनाश के बीच भी बहस हुई।
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
राशन टास्क में घरवाले हुई नाराज
इस शो में करण वीर मेहरा ने अविनाश और अरफीन के राशन टास्क के दौरान व्यवहार को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, कैरेक्टर दिखा दोनों का, दोनों समान रूप से खराब हैं। शो के दौरान राशन टास्क में अरफीन और अविनाश ने राशन देने से मना कर दिया, इसके बाद घरवालों के बीच भी नाराजगी साफ नजर आई। अरफीन खान और अविनाश ने एक दूसरे की मिमिक्री करके कुछ मस्ती भी की।
 

Rashmika Mandanna: इन छह फिल्मों से दिल जीतने आ रहीं रश्मिका मंदाना, दो की होने जा रही बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत!

विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
ईशा और करण वीर के बीच हुई ऐसी बात
अरफीन खान इस दौरान ईशा का हाथ देखते नजर आए। उन्होंने कहा कि शो के बाद ईशा को उनका जीवनसाथी मिलेगा। अरफीन के साथ ईशा की बातचीत के दौरान 'कही ए तो नहीं'। इस पर करण वीर से ईशा ने कहा, 'तुम्हारी दो शादियां टूटी हैं, मैंने कुछ बोला उस बात पे, सिंगल हूं उपलब्ध नहीं'।
 

Bollywood Actors: इन अभिनेताओं ने अपनी फिल्म में खुद गाया गाना, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
सारा, तजिंदर और मुस्कान को दिया गेट आउट का टैग
सारा, तजिंदर और मुस्कान को घरवालों ने गेट आउट का टैग दिया। उन्होंने इसके लिए अपने-अपने कारण भी बताए। घर से गेट आउट के सबसे ज्यादा टैग लेकर कौन सा घर वाला बाहर होता है, इसे जानने के लिए सभी उत्साहित हैं। इन तीनों में से जो सभी कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा टैग मिलेंगे, वो घर से बेघर हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें