बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले को अब कुछ ही घंटे बचे हैं। कंटेस्टेंट से लेकर फैंस तक सब इस इंतजार में बैठे हैं कि आखिर इस सीजन की ट्रॉफी किसे मिलेगी। 'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनके लिए 12 फरवरी दोपहर 12 बजे तक वोटिंग चल रही थी। देश की जनता और फैन्स ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को भर-भरकर वोट किया है, लेकिन अब वोटिंग लाइंस बंद हो चुकी हैं। शो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी ‘बिग बॉस’ की वोटिंग लाइंस बंद हो चुकी हैं और टॉप तीन कंटेस्टेंट का पता भी चल चुका है।