फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले इन कंटेस्टेंट ने झेला बिग बॉस का टॉर्चर, दर्द से बेहाल हुए घरवाले

Wed, 01 Feb 2023 09:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ अपने फिनाले की तरफ पहुंच चुका है। ‘बिग बॉस’ के घर में रहने वाले हर कंटेस्टेंट की नजर अब ट्रॉफी पर टिकी हुई है। ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी जीतने के लिए कंटेस्टेंट किसी भी दर्द से गुजरने के लिए तैयार हैं। ‘बिग बॉस’ का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शो में कंटेस्टेंट्स की अग्नि परीक्षा भी ली जा रही है। कंटेस्टेंट्स इस अग्नि परीक्षा से गुजरने के लिए तैयार बैठे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

शो में कंटेस्टेंट्स का आपसी मुकाबला लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ टीम टास्क में हारने के बाद शिव, एमसी स्टैन और सुम्बुल तौकीर खान बॉटम 3 में आ गए हैं तो दूसरी तरफ निमृत के साथ-साथ प्रियंका चहर चौधरी, शालीन भनोट और अर्चना गौतम ने फिनाले के आखिरी वीक में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, इन सबके बीच ‘बिग बॉस’ घरवालों पर अपना टॉर्चर बढ़ाते नजर आए।

Pathaan: 'धुरविरोधी' युवक फिल्म देखकर बना 'पठान' का फैन, शाहरुख ने खुद शेयर किया वीडियो

विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

हाल ही में, ‘बिग बॉस’ के मेकर्स ने शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया। इस नए वीडियो में ‘बिग बॉस’ एक बार फिर से बजर लेकर आए और उन्होंने घरवालों को एक काम सौंपा। इस टास्क में सभी सुरक्षित और फिनाले रेस में अपनी जगह बना चुके सदस्यों को बजर पर लगे बटन को नॉमिनेट सदस्यों और कैप्टन निमृत कौर अहलूवालिया से बचाना था। घरवालों को इस बात का ध्यान रखना था कि उनकी फिनाले में जगह पक्की होने के साथ-साथ प्राइज मनी भी वापस मिल सके। इस प्रोमो में नॉमिनेट सदस्य शिव और एमसी स्टैन के साथ-साथ निमृत कौर अहलूवालिया बजर टास्क के समय तीनों फाइनलिस्ट प्रियंका-अर्चना और शालीन को बुरी तरह से टॉर्चर करते नजर आ रहे हैं।
 

Prize money wapis paane ke khatir lagegi ek aur baazi.💰

Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9 baje, sirf #Colors par. #BB16 #BiggBoss@BeingSalmanKhan @Chingssecret @TouqeerSumbul #McStan #NimritKaurAhluwalia @ShivThakare9 pic.twitter.com/EArbvE8czT

— Bigg Boss (@BiggBoss) February 1, 2023

 

विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

आबता दें कि हालिया रिलीज इस प्रोमो में दिखाया गया कि टास्क में शिव,एमसी और निमृत बजर को सुरक्षित कर रहे तीनों कंटेस्टेंट के चेहरे पर ठंडा पानी फेंकते हुए साथ ही उन्हें उनकी जगह से हिलाने के लिए अपना पूरा दम लगाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्राइज मनी को वापस लाने के लिए प्रियंका,अर्चना और शालीन भी अपनी जगह से हिलने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं होते हैं। बता दें कि 50 लाख की प्राइज मनी को घरवाले पूरी तरह से सीजन के बीच में गंवा चुके थे, लेकिन ‘बिग बॉस’ ने उन्हें अपनी प्राइज मनी कमाने का दोबारा मौका दिया और घरवालों ने एक-दूसरे की कुर्बानी देकर अब तक 21 लाख रुपये वापस कमाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें