Bhumi Pednekar: ‘हेमा कमेटी रिपोर्ट’ पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न पर भी अपनी राय रखी। साथ ही वह वेतन असमानता पर भी खुलकर बोली।
‘हेमा कमेटी रिपोर्ट’ ने मलयालम फिल्म उद्योग में खलबली मचा दी। रिपोर्ट में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न और यौन शोषण को उजागर किया गया। अब कमेटी की रिपोर्ट पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते उन्हें डर लगता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा?
विज्ञापन
2 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
हेमा कमेटी को लेकर क्या कहा?
पीटीआई के मुताबिक एक इवेंट में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि पिछले साल अगस्त में जारी की गई रिपोर्ट दिल दहला देने वाली और भयानक थी। अभिनेत्री ने कहा, “यह भारतीय समाज का एक हिस्सा है, जहां उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया था, दिल दहला देने वाले भयानक बातें सामने आईं। आज भारत में एक महिला होने के नाते, मैं डरी हुई हूं।। यह सिर्फ बिरादरी के बारे में नहीं है।”
विज्ञापन
3 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अभिनेत्री ने कहा- मुझे डर लगता है…
भूमि पेडनेकर ने आगे कहा, “मुझे डर लगता है जब मेरी छोटी चचेरी बहन जो मुंबई में मेरे साथ रहती है, कॉलेज जाती है और जब वह रात 11 बजे तक घर नहीं आती है, तो मैं घबरा जाती हूं। सत्ता की गहरी कंडीशनिंग है। समस्या तब होती है जब पहले पन्ने पर केवल महिलाओं पर होने वाली हिंसा की खबरें छपती हैं। उन्होंने कहा, "यह एक बार की बात नहीं है, यह एक नियमित घटना है।" भूमि ने बॉलीवुड में वेतन असमानता पर भी चर्चा की और कहा कि यह विश्व स्तर पर सभी इंडस्ट्री में होता है।
4 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
वेतन असमानता पर क्या कहा?
बॉलीवुड में वेतन असमानता पर भी भूमि ने अपने विचार रखें। उन्होंने कहा, उन्होंने कहा, "किसी भी बड़े समूह की सीईओ अगर महिला है तो निस्संदेह कम वेतन पाएगी। फिल्म उद्योग में वेतन का अंतर और भी अधिक है।" इस दौरान अभिनेत्री ने उस समय को भी याद किया जब उन्हें अपने पुरुष समकक्ष की तुलना में उनके प्रोजेक्ट के लिए बहुत कम भुगतान किया गया था। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे अपने पुरुष को-स्टार के मिलने वाले वेतन का 5 प्रतिशत दिया गया था। मैंने यह तुलना इसलिए की क्योंकि उनके और मेरे बराबर हिट फिल्में थी। हम फिल्म को लीड कर रहे थे और हमने एक ही समय पर शुरुआत की, फिर भी उन्हें 80 प्रतिशत अधिक मिला।
भूमि पेडनेकर का वर्क फ्रंट
21 फरवरी को भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इससे पहले भूमि को ‘भक्षक’ में देखा गया था।