कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
पान मसाला ब्रांड से कई लुभावने प्रस्ताव मिले- कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन करने से बचते हैं। हालांकि, कई बड़े बॉलीवुड स्टार इस तरह के विज्ञापनों से परहेज नहीं करते, जिनमें शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार आदि सितारे शामिल हैं। वहीं, कार्तिक इस मामले में थोड़ी अलग राय रखते हैं। हाल में ही सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया है कि उन्होंने इस तरह के प्रस्तावों को अस्वीकार किया है, जबकि इसके लिए उन्हें कई लुभावने प्रस्ताव दिए गए।