पवन सिंह-ज्योति सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह
पवन सिंह अक्सर फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। अपने गानों और फिल्मों से वे धमाल मचाते हैं। उनके धमाकेदार गानों ने इस साल भी सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया। हालांकि, जिस खास वजह से वे चर्चा में रहे, उसकी वजह बनीं उनकी पत्नी। दरअसल, पवन सिंह पर उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए और कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की। पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक को लेकर कोर्ट में सुनवाई जारी है। पत्नी से तलाक लेने के कारण पवन को कई बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़े।