फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Wrap: सलमान खान को Y+ सुरक्षा और रिलीज से पहले विवादों में घिरी ‘जवान’, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 06 Nov 2022 09:05 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, जवान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। किसी फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आता है, तो सितारों से जुड़ी जानकारी भी पता चलती है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। इस हफ्ते भी बहुत कुछ देखने को मिला। वीकली रैप के जरिए हम आपको इस हफ्ते की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार का यह पूरा साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के मामले में बहुत ही खराब रहा है। इस साल रिलीज हुई अक्षय की सभी फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। 'बच्चन पांडे' से शुरू हुआ यह फ्लॉप का सफर 'राम सेतु' पर जाकर भी खत्म नहीं हुआ। हालांकि 'राम सेतु' अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है, लेकिन दिन-ब-दिन घटते इसके दर्शकों को देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि यह भी फ्लॉप की लिस्ट में शामिल होने वाली है। जहां बॉलीवुड में अक्षय की फिल्मों का ग्राफ लगातार गिर रहा है, वहीं अब अक्षय एक और इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने निकल पड़े हैं। दरअसल, अक्षय ने मराठी सिनेमा में डेब्यू करने का एलान कर दिया है।

Akshay Kumar: महेश मांजरेकर की फिल्म से मराठी इंडस्ट्री में कदम रखेंगे अक्षय कुमार, निभाएंगे यह अहम किरदार

विज्ञापन

3 of 11
मिस बार्बाडोस लैलानी, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद अपने देश भारत लौटी हैं। घर वापस लौटने के बाद वह जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। आज से करीब 34 साल पहले प्रियंका ने ये खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अब मिस बार्बाडोस ने मिस वर्ल्ड 2000 के दौरान फेवर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को कई फेवर दिए गए ताकि वह जीत सकें।

Priyanka Chopra: तो क्या धांधली से मिस वर्ल्ड 2000 बनीं प्रियंका चोपड़ा? मिस बार्बाडोस ने लगाए गंभीर आरोप

4 of 11
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब वरुण धवन ने खुलासा किया है कि वह वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ था। इसके साथ ही वरुण एक शख्स को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे।

Varun Dhawan: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं वरुण धवन, बात करते हुए भर आईं एक्टर की आंखें

विज्ञापन

5 of 11
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिनेता आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म के बाद वह किसी भी फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार दिखाई नहीं दिए। हालांकि अभिनेता हाल ही में आई कुछ फिल्मों में कैमियो करते नजर आए थे। वहीं, अब शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता अपनी बैक टू बैक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वापस आ रहे हैं। शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

Jawan: रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी शाहरुख खान की ‘जवान’, फिल्म के मेकर्स पर लगा कहानी कॉपी करने का आरोप
विज्ञापन

6 of 11
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित हुए 67वें कन्नड़ राज्योत्सव (राज्य स्थापना दिवस) के अवसर पर अभिनेता को यह सम्मान किया गया। पुनीत इस प्रतिष्ठित सम्मान के हासिल करने वाले 9वें प्राप्तकर्ता हैं। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया। 

Puneeth Rajkumar: मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित हुए पुनीत, रजनीकांत समेत ये हस्तियां हुईं शामिल
विज्ञापन

7 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और अब उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस सुरक्षा दी जाएगी। पिछले दिनों अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। गौरतलब हो कि जून में सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध लेखक सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां पत्र रखा, जिसमें अभिनेता को मारने की धमकी दी गई थी।महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के साथ-साथ अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है।

Salman Khan: सलमान खान को मिलेगी Y+ सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद राज्य सरकार का आया फैसला
 

8 of 11
यशराज फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यशराज फिल्म्स की टैलेंट एजेंसी यशराज फिल्म्स टैलेंट को बड़ा झटका लगा है। लगातार फ्लॉप फिल्में देती रहीं परिणीति चोपड़ा को अपनी कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली इस टैलेंट एजेंसी का साथ अब उस सितारे ने छोड़ दिया है जिसकी पहली फिल्म बनाने को लेकर कभी यशराज फिल्म्स को तमाम तरह की बातें सुननी पड़ी थीं। इस सितारे का नाम है रणवीर सिंह और माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की पिछली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ और उसके पहले फिल्म ‘83’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होना ही इस बड़े फैसले की वजह है। दोनों पक्षों की तरफ से इस बारे में अभी कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

YRF Talent: ‘पठान’ की रिलीज से पहले यशराज फिल्म्स को बड़ा झटका, इस सुपरस्टार ने छोड़ा टैलेंट एजेंसी का साथ

9 of 11
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और उनके पिता के लिए शनिवार को राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने साल 2003 के एक मामले में अभिनेता और उनके पिता के खिलाफ जारी एक याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने एंटरटेनमेंट इवेंट कंपनी के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी मामले में विवेक ओबेरॉय और उनके पिता सुरेश ओबेरॉय के पक्ष में फैसला सुनाया है।

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को उच्च न्यायालय से मिली राहत, साल 2003 के कथित धोखाधड़ी मामले में रद्द हुई याचिका

10 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या जानते हो तुम पठान के बारे में...? तीन साल से उसकी कोई खबर नहीं है...लेकिन अब पठान की खबर सबको है और पठान का ठिकाना भी सबको पता है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने आज अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है और अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी कर दिया है। एक्शन से भरपूर टीजर इतना जबरदस्त है कि इसमें शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

Pathan Teaser Out: 'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पठान' का धांसू टीजर
विज्ञापन

11 of 11
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्योति सिंह ने अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। अभिनेता की पत्नी ने दावा किया है कि पवन सिंह ने उन्हें बच्चा गिराने का फैसला लेने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं ज्योति सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पवन सिंह ने उन्हें आत्महत्या तक करने के लिए उकसाया है। 

Pawan Singh: 'आत्महत्या के लिए उकसाया, बच्चा गिराने पर किया मजबूर', पवन सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें