फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा में भी मिलेगी मनोरंजन की जबर खुराक, खेसारी से निरहुआ तक परदे पर छाएंगे ये सितारे

Thu, 16 Jan 2025 06:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Upcoming Bhojpuri Movies in 2025: नए साल में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। मगर, भोजपुरी सिनेमा भी पीछे नहीं। खेसारी से पवन सिंह और निरहुआ तक तमाम सितारे परदे पर कमाल दिखाने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी सितारे - फोटो : अमर उजाला
साल 2025 में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, कई सितारों की फिल्में आ रही हैं। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा को शौकीनों के लिए भी खुशखबरी है। भोजपुरी इंडस्ट्री में भी साल 2025 में फिल्मों की कमी नहीं। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह और निरहुआ तक चर्चित सितारे इस बार परदे पर अपना दमदार अंदाज दिखाने आ सकते हैं। इनकी फिल्में चर्चा में हैं। आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डंस - फोटो : इंस्टाग्राम
'डंस'
बात शुरू करते हैं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार, यानी खेसारी लाल यादव से। उनकी फिल्म 'डंस' आने वाली है। इसे लेकर खूब चर्चा है। 15 जनवरी 2024 को इसका ट्रेलर रिलीज होने वाला था। मगर, बिहार बोर्ड परीक्षा के कारण मेकर्स ने इसकी ट्रेलर रिलीज डेट बदल दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी महीने के आखिर में फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। और उम्मीद है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि खेसारी की चर्चा सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो-दो फिल्मों को लेकर है। 'डंस' के अलावा उनकी फिल्म 'अवैध' भी इसी साल रिलीज हो सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
'लाखन सिंह'
भोजपुरी सितारों और फिल्मों की बात हो और पवन सिंह का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है? साल 2025 में पवन सिंह की फिल्म 'लाखन सिंह' के रिलीज होने की चर्चा है। इस फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर जगदीश शर्मा हैं, जबकि फिल्म की कहानी मनोज पांडे ने लिखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का ट्रेलर फरवरी 2025 में आएगा।

4 of 5
भूत मंडली - फोटो : इंस्टाग्राम
'भूत मंडली'
इसके अलावा दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। साल 2025 में निरहुआ की फिल्म 'भूत मंडली' भी रिलीज हो सकती है। फिल्म भूत मंडली के मुहूर्त की तस्वीरें संजय पांडे ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में दिनेश लाल और मनोज सिंह टाइगर जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशन की कमान प्रवीन कुमार ने संभाली है और प्रोड्यूसर गौतम शाह हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागराज और चंडालिका - फोटो : इंस्टाग्राम
'नागराज और चंडालिका'
भोजपुरी के चर्चित एक्टर यश भी आ रहे हैं। यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नागराज और चंडालिका' में यश कुमार ही लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अपर्णा मलिक, सबा खान, अमित शुक्ला, सुबोध शेठ और सुनील ददलानी जैसे भोजपुरी सितारे भी नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर 13 दिसंबर 2024 को रिलीज हुआ था। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल परदे पर आ सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें