फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने हेटर्स पर साधा निशाना, बोलीं- मैं लात मारूंगी तो...

Tue, 13 Dec 2022 06:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : insta
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी वैसे तो हमेशा ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं लेकिन इन दिनों वह एक के बाद एक पोस्ट के जरिए उनके कुछ लोगों पर बिना नाम लिए जमकर निशाना साध रही हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी खूब खरी-खोटी सुना रही हैं। हालिया पोस्ट में रानी चटर्जी ने अपने कैप्शन के जरिए भी अपने हेटर्स को लताड़ लगाई है।
 

Akshra Singh New Song: अक्षरा सिंह ने पार कीं बोल्डनेस की हदें, नए गाने में जमकर दिए इंटीमेट सीन

विज्ञापन

2 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : insta
हेटर्स पर साधा निशाना
रानी चटर्जी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा कि हैं। जिनमें वह ब्लू डेनिम ड्रेस में अपनी कार के आगे रॉकिंग अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "मेरे पैर देखने में अच्छे हैं और बहुत मजबूत भी हैं, अगर मैं किसी को लात मारूंगी तो बहुत दर्द होगा। अब कोई लात खाने का काम करते तो हम क्या करें"।
 

Bhojpuri: बॉलीवुड से नकल कर बनाई गईं ये भोजपुरी फिल्में, शाहरुख ही नहीं पर्दे पर सनी देओल बनकर भी छाए निरहुआ

विज्ञापन

3 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : insta
बोलीं-पीठ पीछे  बोलना बंद करो
रानी मुखर्जी ने कैप्शन के साथ ही हैशटैग में लिखा 'कुछ लोग' 'स्टॉप बैक बिचिंग' (पीठ पीछे बोलना बंद करो), सामने बोलो। यानी इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों पर नहीं बल्कि कथित इंडस्ट्री के अपने हेटर्स पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

4 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस से की एक्शन लेने की रिक्वेस्ट
रानी चटर्जी ने फेक अकाउंट बनाकर उनकी आईडी पर कमेंट करने वालों की भी क्लास लगाई है। एक्ट्रेस ने स्टोरी साझा करते हुए लिखा- 'फेक अकाउंट बनाकर मेरी पोस्ट पर बुरे और घटिया कमेंट करके तुम लोगों को लगता है कि मैं कुछ नहीं करूंगी तो ऐसा नहीं है। तुम लो क्या हो, कौन हो मैं सब जानती हूं, कानून नाम की चीज है।' मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उन्होंने लिखा- 'इस आईडी से मुझे कल रात से परेशान किया जा रहा है, कृपया एक्शन लें।'



 

Akshara Singh: झारखंड के गढ़वा में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, हुई बदसलूकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें