लाडला 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'लाडला 2' के फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव और माया यादव नजर आ रही है। इस फिल्म में माया यादव अभिनेता खेसारी लाल यादव की मां की भूमिका निभा रही हैं । खेसारी कहते हैं, 'मैंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, उन सभी फिल्मों में से यह फिल्म बहुत ही खास है क्योंकि यह फिल्म मां शब्द से जुड़ा है। हर मां की नजर में उसका बेटा लाडला होता है, चाहे बेटा कैसा भी हो। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से दर्शकों ने मेरी फिल्म लाडला को पसंद किया था उसी तरह से इस फिल्म को भी खूब पसंद करेंगे। इस फिल्म में मां बेटे के बीच प्रेम और वात्सल्य का कुछ अलग ही स्तर दिखेगा।’