फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mere Naina Tere Naina Trailer: खेसारी ने अब अवधी में जड़ा सिक्सर, भोजपुरी में जादू टोना की धमाकेदार दस्तक

Fri, 17 Mar 2023 06:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
मेरे नैना तेरे नैना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म 'मेरे नैना तेरे नैना' का ट्रेलर रिलीज हुआ और आते ही ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म जादू टोना और वशीकरण पर आधारित है। फिल्म बनाने वालों के मुताबिक ये फिल्म इन सब चीजों की तरफ लोगों का ध्यान आकृष्ट करती है और ये भी बताती है कि बदलते दौर में इससे दूर रहने की जरूरत है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव एक चित्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। और, इस फिल्म की खास बात ये है कि ये सौ फीसदी भोजपुरी फिल्म न होकर इसमें अवधी बोली को भी काफी अहम स्थान दिया गया।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को लगी थी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान गंभीर चोट, 30 मिनट तक हवा में लटका हुआ था पैर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मेरे नैना तेरे नैना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'मेरे नैना तेरे नैना' के ट्रेलर की शुरुआत गीत 'सांवरिया तोहरे प्यार मा हम तो सुध बुध खोए बइठे' से होती है। हीरोइन नदी में खेसारी लाल यादव को नहाते हुए देखकर गाती दिखती है। हीरो की दादी फिल्म की नायिका से कहती है कि हम तुम्हारा इशारा इशारा समझ रहे हैं,लेकिन तुमको यकीन दिलाना पड़ेगा कि तुम उसे चाहती हो। फिर हीरो दादी मां से कहता दिखता है कि मैं भी उसे चाहता हूं लेकिन उसकी इच्छा पूरी नहीं कर सकता।
Kaala Bhairava: नाटू नाटू के सिंगर काल भैरव ने जूनियर एनटीआर और राम चरण से मांगी माफी, जानिए क्या है वजह
विज्ञापन

3 of 4
मेरे नैना तेरे नैना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म फिल्म 'मेरे नैना तेरे नैना' में फिल्म की नायिका कहानी के नायक को वशीकरण के जरिए हासिल करना चाहती है। एक तांत्रिक महिला उसे समझती है कि अगर तुम्हे कोई पसंद है तो उसे वशीकरण से हासिल करना पड़ेगा। लेकिन इसके लिए कोई करीबी सामान मेरे पास लाना पड़ेगा। ट्रेलर में दिखाया गया है कि हीरो की शादी हो रही है। दुल्हन घूंघट में है, जैसे ही वह वरमाला गले में डालने जाती है हीरो कहता है जब हम एक होने वाले ही हैं तो यह पर्दा क्यों?
Kapil Sharma: कृष्णा अभिषेक-उपासना सिंह ने क्यों छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो', कॉमेडी किंग ने किया खुलासा
विज्ञापन

4 of 4
मेरे नैना तेरे नैना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेलर के हिसाब से फिल्म की कहानी में काफी नाटकीयता है। गाने भी अच्छे बन पड़े हैं। इस बार खेसारी लाल यादव ने अपनी फिल्म के साथ एक नया प्रयोग किया है। यह फिल्म पूरी तरह से भोजपुरी भाषा ना होकर अवधी भाषा में भी है। फिल्म 'मेरे नैना तेरे नैना' के लेखक, निर्देशक लाल विजय शाहदेव हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा खुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, रीतू शर्मा, नीना चीमा, निशिकांत दीक्षित, चुन्नू मेहरा व अन्य की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें