फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2025: मोनालिसा से खेसारी लाल तक, इन भोजपुरी सितारों ने किया बप्पा का स्वागत, देखिए तस्वीरें

Wed, 27 Aug 2025 07:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganesh Chaturthi 2025: आज बुधवार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दिन श्रद्धालु देवताओं में प्रथम गणपति की प्रतिमा स्थापित करते हैं। कई भोजपुरी सितारों ने भी अपने घर बप्पा का स्वागत किया है।
विज्ञापन
खेसारी लाल-मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी के त्योहार पर बॉलीवुड में खूब रौनक देखने को मिलती है। तमाम सितारे अपने घर बप्पा का स्वागत करते हैं। विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। जगह-जगह पंडाल लगते हैं। दस दिन बाद अनंत चतुर्दशी पर गणपति का विसर्जन होता है। कई भोजपुरी सितारों ने भी आज बुधवार को गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत किया है। कुछ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बधाई दी हैं। 

विज्ञापन

मोनालिसा ने किया बप्पा का स्वागत - फोटो : इंस्टाग्राम
मोनालिसा ने घर पर बिठाए बप्पा
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने घर बप्पा बिठाए हैं। तस्वीरों में मोनालिसा, उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत और परिवार के अन्य सदस्य पूजा-पाठ करते दिख रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'गणपति बप्पा मोरया, सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं'।
 

खेसारी ने की सबके मंगल की कामना
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी गणेश चतुर्थी पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने भी बप्पा का स्वागत किया है। अभिनेता ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'गणपति बप्पा मोरया...भगवान श्री गणेश जी सब के मंगल करीं, इहे प्रार्थना बा'।
 

काजल राघवानी ने मांगी सबके लिए दुआ
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने भी गणपति का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। काजल ने लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'भगवान गणेश आपके जीवन को खुशियों और शांति से भर दें। गणपति बप्पा मोरया! आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहे। भगवान गणेश आपके मार्ग से हर बाधा को दूर करें'।
 
विज्ञापन

रानी चटर्जी ने किया पोस्ट
रानी चटर्जी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें