फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी सितारों के बच्चों ने बॉलीवुड स्टारकिड्स को पछाड़ा, कोई चाइल्ड आर्टिस्ट तो कोई बॉक्सर

Thu, 09 Mar 2023 04:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी अभिनेता - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बोलबाला आज चारों तरफ है। भोजपुरी सेलेब्स की लोकप्रियता भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। फैंस उनकी फिल्में और उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बात जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। भोजपुरी स्टार्स के बच्चे भी कुछ कम नहीं हैं। वे बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों को भी मात देते हैं। बॉलीवुड स्टारकिड्स के बारे में तो सब लोग जानते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि भोजपुरी स्टार्स के बच्चे क्या करते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
निरहुआ की बेटी अदिति यादव - फोटो : Social media
अदिति

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का। निरहुआ की बेटी अदिति यादव बहुत टैलेंटेड हैं। अदिति का रुझान फिल्मों से इतर बॉक्सिंग की तरफ है। वह बचपन से ही बॉक्सिंग पर ध्यान दे रही हैं। छह-सात साल की उम्र से ही वह बॉक्सिंग सीख रही हैं। एक बार अदिति का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसमें वह बॉक्सिंग करती हुई नजर आई थीं। उस समय दर्शकों ने अदिति की तारीफ करते हुए उनके टैलेंट को खूब सराहा था।

Shubman Gill: आखिर किस एक्ट्रेस पर आया गिल का दिल? रश्मिका पर क्रश को लेकर शुभमन ने कह दी यह बात
विज्ञापन

3 of 6
खेसारी लाल यादव अपनी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
कृति यादव

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। अपनी फिल्मों और गानों से वह दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। इस मामले में अभिनेता की बेटी कृति यादव अपने पिता पर गई हैं। पिता की तरह ही अदिति का रुझान एक्टिंग की तरफ है। वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने पिता की फिल्म 'दुल्हनिया गंगा पार के' से इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला था।

Feroze Khan : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सपोर्ट में उतरे पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान, पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात

4 of 6
रवि किशन बेटी रीवा के साथ - फोटो : Social media
रीवा किशन

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने बॉलीवुड भी अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया। साथ ही, वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। रवि की तरह उनकी बेटी रीवा किशन ने भी बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। रीवा ने फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Shah Rukh Khan: मुंबई पुलिस का खुलासा, शाहरुख खान से मिलने के लिए आठ घंटे से मेकअप रूम में छिपे थे दो लोग
विज्ञापन

5 of 6
रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला - फोटो : Social media
इशिता शुक्ला

रवि किशन की दूसरी बेटी इशिता शुक्ला भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रवि किशन और उनकी बेटी रीवा फिल्मों में अदाकारी का दम भरते हैं। वहीं, इशिता इन सबसे अलग हैं। वह अपने परिवार की राह से अलग इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहती हैं। इशिता एनसीसी कैडेट हैं। वह देश के लिए कुछ करना चाहती हैं।

Womens Day: आसान नहीं थी राह, तमाम मुश्किलों को पार करते हुए इन अभिनेत्रयों ने पहराया परचम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोज तिवारी की बेटी जिया - फोटो : Social media
जिया तिवारी

भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। अभिनेता ने दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी से हुई बेटी का नाम जिया तिवारी है। जिया से अभिनेता बेइंतहा प्यार करते हैं। अपने पापा से विपरीत जिया लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। फिलहाल, वह लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

Govinda-Sunita: कृष्णा की किस बात पर भड़कीं मामी सुनीता, गोविंदा ने भी सुनाया, कहा- 'सच एक दिन बाहर आ जाएगा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें