फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja: भक्तिमय हुआ वातावरण, श्रद्धा में डूबे लोग, भोजपुरी सितारों ने भी मनाया पावन छठ पर्व

Thu, 07 Nov 2024 06:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आम जनमानस से लेकर खास लोग तक छठ का पावन पर्व मना रहे हैं। कुछ नामी भोजपुरी कलाकारों ने भी छठ मनाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। 
विज्ञापन
1 of 6
रानी चटर्जी-खेसारी लाल यादव-अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
छठ पर्व के उत्साह और उमंग में श्रद्धालु इस समय डूबे हुए हैं। सभी छठी मैया से अपने परिवार की मंगलकामना की प्रार्थना कर रहे हैं। भोजपुरी सितारे भी छठी मैया की आराधना करते हुए दिख रहे हैं। कई भोजपुरी सितारों ने छठ पर्व मनाते हुए अपनी तस्वीरें, फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara
अक्षरा सिंह 
भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह अपने अभिनय और गायन के लिए जानी जाती हैं। वह पहली बार छठ का कठिन व्रत कर रही हैं। अक्षरा ने छठ पर्व के पहले दिन अपने इंस्टाग्राम पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही छठ से जुड़ा एक गीत भी रिलीज किया है। उन्होंने छठ व्रत करते हुए भी अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 6
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranichatterjeeofficial
रानी चटर्जी
भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी ने भी छठ पर्व मनाया। उन्होंने सभी के लिए प्रार्थना की और छठी मैया से मांगा कि सबका जीवन खुशहाल रहे। वह इस पर्व पर बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। रानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छठ से जुड़ी अपनी तस्वीरें भी साझा कीं। 

4 of 6
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhpawan999
पवन सिंह
भोजपुरी की अभिनेत्रियां ही नहीं बल्कि अभिनेता भी छठ पर्व मनाते हुए नजर आए। पवन सिंह ने लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पवन सिंह ने 'घटिये स्वर्ग लागेला' गीत भी रिलीज किया, यह गाना छठ के लिए बनाया गया है। इस गीत को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम-@khesari_yadav
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव ने भी अपने घर में मनाए जा रहे छठ पर्व की तस्वीरें साझा कीं। इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों के लिए एक संदेश भी लिखा। वह लिखते हैं- 'छठी मैया सब पर अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखे, जय छठी मैया।'  खेसारी ने अपने घर पर प्रसाद भी बांटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीषा रानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@manisharani002
मनीषा रानी
इंफ्लुएंसर मनीषा रानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर छठ से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं, वह बिल्कुल पारंपरिक पहनावे में नजर आईं। लाल और हरे रंग की साड़ी में मनीषा बहुत खूबसूरत लगीं। उन्होंने एक संदेश भी सोशल मीडिया पर लिखा, जिसमें मनीषा ने लिखा-'हमारी तरफ से छठ पूजा की शुभकामनाएं।' मनीषा ने एक रील बनाकर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें