हिंदी और साउथ फिल्मों के साथ-साथ लोगों के दिलों दिमाग पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का खुमार भी बखूबी चढ़ा हुआ है। दिन-ब-दिन भोजपुरी इंडस्ट्री के फैंस बढ़ते जा रहे हैं। लोगों के दिमाग में इसके सितारों के लिए गजब का पागलपन देखने को मिलता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इन्हीं सितारों में से एक दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ हैं, जिनका नाम अक्सर पॉपुलर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता रहता है। आम्रपाली और निरहुआ का रिश्ता आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन आज अभिनेता आम्रपाली को छोड़ किसी और के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।