फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: सरेआम बदतमीजी का शिकार हो चुके हैं भोजपुरी सितारे, किसी पर फेंका गया पत्थर तो कोई जमकर हुआ ट्रोल

Wed, 25 Oct 2023 11:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सितारों की लोकप्रियता पूरे भारत में है। फैंस अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। स्टार्स जहां भी जाते वहां उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ते हैं। जहां ये सभी सेलेब्स लोगों का इतना प्यार पाते हैं, वहीं कभी-कभी इन्हें पब्लिक में बेइज्जती का भी सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसे भोजपुरी सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके साथ सरेआम बदतमीजी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
पवन सिंह - फोटो : social media
पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाने वाले पवन सिंह की फैन फॉलोइंग लाखों में है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की सबके कहते पवन सिंह के साथ भी सरेआम बदतमीजी हो चुकी है। एक बार पवन सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी अचानक भीड़ में से किसी शख्स ने उन पर पत्थर फेंका, जो उनके सिर पर लगा था। इस हरकत के बाद पवन सिंह बुरी तरह भड़क गए और स्टेज से चिल्लाने लगे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : social media
अक्षरा सिंह
भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर अक्षरा सिंह की खूबसूरती की तारीफ हर कोई करता है। लेकिन कई बार उन्हें अपनी खूबसूरती के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, एक बार अक्षरा एक इवेंट में परफॉर्मेंस दे रही थी तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें गुस्से में लाल कर दिया था। इस लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स स्टेज पर आकर अक्षरा सिंह पर नोटों की बारिश करने लगा था, जिसे देख अभिनेत्री बुरी तरह भड़क उठीं थी।     

4 of 5
डिंपल सिंह - फोटो : Social media
डिंपल सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। अभिनेत्री के साथ सार्वजनिक तौर पर बदतमीजी हुई थी। दरअसल, डिंपल सिंह पवन सिंह के साथ अपनी एक साथी कलाकार की शादी में गई थीं, जहां उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इस भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़खानी कर बदतमीजी करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। खेसारी के लिए नेपाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें वह पहुंच नहीं पाए थे। इस बात से नाराज होकर फैंस ने खूब तोड़फोड़ और आगजनी की थी और सोशल मीडिया पर खेसारी को बुरी तरह ट्रोल करते हुए गालियां तक दी गई थी। इसका नतीजा यह हुआ को खेसारी लाल यादव को सोशल मीडिया पर आकर इवेंट पर न पहुंच पाने के लिए माफी मांगनी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें