फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh: लाइव परफॉर्मेंस में शख्स ने अक्षरा सिंह पर लुटाए पैसे, भड़कीं अभिनेत्री ने उठाया यह कदम

Mon, 21 Nov 2022 05:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो हिट फिल्म और शानदार गानों से दर्शकों के दिलों में राज करती हैं। अभिनेत्री कई स्टेज प्रोग्राम भी करती हैं, जिसमें वह आग लगा देती हैं। लेकिन अब अक्षरा सिंह के स्टेज प्रोग्राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री एक शख्स पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं क्योंकि उस व्यक्ति ने अक्षरा पर पैसे लुटाने की गलती की थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो एक प्रोग्राम का है, जिसमें अक्षरा अपनी आवाज का जादू दिखाने पहुंचीं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह स्टेज पर आगे बढ़कर गाना शुरू ही करती हैं लेकिन तभी अचानक ही साइड से एक आदमी आगे आता है और अभिनेत्री पर खूब सारे नोट लुटा कर चला जाता है। शख्स की इस हरकत से अक्षरा सिंह इतना भड़क जाती हैं कि वह तुरंत गाना बंद कर देती हैं और स्टेज से उतरने के लिए पीछे की ओर मुड़ जाती हैं। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता है।

विज्ञापन

3 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआर बतौर एक्टर साल 2010 में की थी। उनकी पहली फिल्म 'सत्यमेव जयते' है, जिसमें वह रवि किशन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में अक्षरा के काम को पसंद किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री के पास फिल्मों की लाइन लग गईं। हालांकि, अभिनेत्री को भोजपुरी सिनेमा में टॉप अभिनेत्री की पहचान 'ऐ बलमा बिहार वाला' से मिली, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। अक्षरा शानदार सिंगर भी हैं। उनका गाना 'इधर आने का नहीं' ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।
Hema Malini: हेमा मालिनी को प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों सम्मानित
विज्ञापन

4 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : social media
अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी सिर्फ यूपी और बिहार तक सीमित नहीं है। 'बिग बॉस ओटीटी' में आने के बाद अभिनेत्री की लोकप्रियका में चार चांद लग गए थे। इस शो में अभिनेत्री के धाकड़ अंदाज को खूब पसंद किया गया। हालांकि, वह शो में ज्यादा लंबा टिक नहीं पाईं।

Amitabh Bachchan: तोड़ी बिग बी के घर की सिक्योरिटी, घर में घुसा और फिर...छूने लगा अमिताभ के पैर... देखें फोटोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें