फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Actors: गुरबत में जी रहे थे जिंदगी ये सितारे, भोजपुरी सिनेमा ने बदल दी इनकी किस्मत

Sun, 18 Dec 2022 04:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी एक्टर्स - फोटो : social media
भोजपुरी इंडस्ट्री ग्लैमर से भरी हुई है। भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। बेहद मुश्किल हालात से निकलकर ये लोग आज बड़ा नाम बन चुके हैं। इनके लाखों दीवाने हैं। ये करोड़ों के घरों में रहते हैं और आलीशान गाड़ियों में घूमते हैं। हालांकि, पहले उन्होंने दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष किया है। आइए आपको बताते हैं भोजपुरी के उन एक्टर्स के बारे में, जो बेहद अभाव में जीवन बिता चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
खेसारी लाल यादव 
खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम हैं। हालांकि, उनका बचपन काफी तंगी में बीता। 10 रुपये के लिए वह कई किलोमीटर चलकर भजन गाने जाते थे, लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना आज भी कई लोगों के लिए ख्वाब है। 
विज्ञापन

3 of 5
पवन सिंंह - फोटो : social media
पवन सिंंह
आज पवन सिंंह स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियों से चलते हैं, लेकिन एक वक्त वह साइकिल से शो करने जाते थे। बेहद गरीबी के दिन देखने वाले पवन सिंह भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार बन चुके हैं। आज उनके गाने सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहते हैं और लोग उनके गानों को सुनना बहुत पसंद करते हैं।

4 of 5
रवि किशन - फोटो : social media
रवि किशन
रवि किशन भी पहले काफी निर्धन थे। उनके पिता पुजारी थे और मंदिर में दान-चढ़ावे से ही परिवार का पेट पल पाता था। आज रवि किशन लोकसभा सांसद हैं। भोजपुरी सिनेमा से निकलकर वह बॉलीवुड और टॉलीवुड में काफी एक्टिव रहे। उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और लोग उन्हें सुनना और देखना बहुत पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ - फोटो : social media
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी गुरबत के दिन देखे हैं। उनके पास भी जरूरी संसाधनों की कमी थी। बावजूद इसके वह अपने हुनर के दम पर कामयाब होते चले गए। आज निरहुआ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और लोग उनकी फिल्मों को देखना बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर निरहुआ की काफी फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें