बेवफा सनम ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेलर का देखने के बाद पता चलता है कि यह फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है। नायक का एक दोस्त कहता है, 'एक बार बीवी को बच्चा हो गया तो वह अपने पति पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती, उसके बाद जहां गुल खिलाना हो खिलाओ।' फिल्म के नायक की मुलाकात दूसरे लड़की से होती है और वह कहता है, 'आज से तोहरा के दोस्त क कमी क अहसास नाही होई।' फिल्म की नायिका को अपने पति के बदलते बर्ताव को देखकर शक होता है और वह कहती है, 'आज रोज लेट होत बा।' फिल्म का नायक कहता है, 'कुछ ओवर टाइम करके पड़ता।' नायिका को जब पति के बनियान में होठ के लिपस्टिक के निशान मिलते हैं तो उसका शक यकीन में बदल जाता है।