नाच रे पतरकी 3.0
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोजपुरी इंडस्ट्री की शिल्पी राज एकमात्र ऐसी गायिका है जो भोजपुरी के सभी गायकों के साथ गा रही हैं। म्यूजिक वीडियो 'नाच रे पतरकी 3.0 के बारे में वह कहती हैं, 'भोजपुरी सुनने वाले श्रोताओं को ध्यान में रखकर नए -नए प्रयोग होते रहते हैं। इससे पहले के म्यूजिक वीडियो में लोगों ने नागिन धुन को खूब पसंद किया। इस बार उनके लिए नया क्या लेकर आए, इसे ध्यान में रखकर कुछ नया प्रयोग किया है। अभी इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज के कुछ ही घंटे हुए हैं,लेकिन जिस तरह से लोगों प्रतिक्रियाएं आ रही है,उसे देखते हुए लगता है कि हमारी मेहनत सफल हो गई है।'