भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू स्टारर फिल्म शादी मुबारक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के निर्माता आनंद सिंह है और प्रोड्यूसर रोशन सिंह है। ट्रेलर को एसआरके म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बीते आठ घंटे में ट्रेलर को नौ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म शिक्षा पर आधारित है।