फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Puri-Khesari Lal: 'प्यार करती हूं, वो खास हैं', खेसारी के साथ लिंकअप की अफवाहों के बीच बोलीं आकांक्षा

Sun, 20 Jul 2025 07:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akanksha Puri-Khesari Lal Yadav Dating Rumours: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के बीच ऑन स्क्रीन बॉन्डिंग के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी कमाल की बॉन्डिंग है। इनकी दोस्ती और करीबी को देख इनके लिंकअप की अफवाहें सामने आती रहती हैं। इस पर आकांक्षा ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल-आकांक्षा पुरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार खेसारी लाल यादव और बिग बॉस ओटीटी की प्रतिभागी रहीं आकांक्षा पुरी दर्शकों की पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी बन चुकी है। भोजपुरी फिल्म 'राजाराम' के 'चुम्मा-चुम्मा' गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। फिर, फिल्म 'अग्नि परीक्षा' में भी दोनों साथ हैं। फिल्मों से अलग ऑफ स्क्रीन भी दोनों के बीच कमाल की दोस्ती है। इनकी बॉन्डिंग देख इनके अफेयर की अफवाहें समय-समय पर होती रहती हैं। ऐसी खबरों पर हाल ही में आकांक्षा पुरी ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@akanksha8000
बातें बनाने वालों को दिया जवाब
आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री न सिर्फ पर्दे पर कमाल की है, बल्कि फिल्मों से अलग निजी जिंदगी में भी दोनों करीबी दोस्त हैं। खेसारी और आकांक्षा का जिम में साथ वर्कआउट करते हुए एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिस पर इन्हें ट्रोल किया गया। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। इनकी नजदीकी पर न सिर्फ खेसारी के फैंस ने ऐतराज जताया, बल्कि पवन सिंह के फैंस भी अलग-अलग बातें करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव-आकांक्षा पुरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
'वे मेरे दिल के करीब हैं'
अपने और खेसारी के कथित रिलेशनशिप की खबरों पर हाल ही में आकांक्षा पुरी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि भोजपुरी सुपरस्टार उनके लिए बेहद खास हैं। वे उनका बहुत सम्मान करती हैं। टेली टॉक इंडिया से बातचीत में आकांक्षा ने कहा, 'खेसारी मेरे लिए बेहद खास हैं। वे मेरे दिल के करीब हैं और हमेशा रहेंगे। फैंस चाहें कुछ भी बोलें मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है। एक कलाकार होने के नाते मैं दूसरे कलाकार का सम्मान करती हूं और जहां दोस्ती की बात आती है, उनके साथ रिश्ता सिर्फ काम से जुड़ा नहीं है, उससे बहुत पहले से है'।
 

4 of 5
आकांक्षा पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- 'कलाकार के तौर पर उन्हें प्यार करती हूं'
आकांक्षा पुरी ने आगे कहा, 'फैंस क्या बोलते हैं, उनकी मर्जी है, लेकिन खेसारी जी से मैं बहुत प्यार करती हूं, एक कलाकार के तौर पर हमेशा करूंगी। वे मेरे लिए बहुत खास हैं'। बता दें कि खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी को 'सरसों के तेलवा', 'अहिरान', 'बदनाम तोहरा से', और 'लोहा गरम' जैसे हिट भोजपुरी गानों में साथ देखा जा चुका है। 

Bigg Boss: बिग बॉस के घर कुछ के मिले दिल, तो कुछ घर से बेघर होते ही हुए जुदा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल की निजी जिंदगी
खेसारी की निजी जिंदगी का बात करें तो उनकी शादी चंदा देवी से हुई है। दोनों 19 वर्ष से सफल वैवाहिक जीवन में हैं। कपल के दो बच्चे हैं। एक बेटी कृति यादव और बेटा ऋषभ यादव। खेसारी लाल यादव न सिर्फ अपने अभिनय से भोजपुरी इंडस्ट्री में छाए रहते हैं, बल्कि उनकी गायिकी के भी फैंस दीवाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें