फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: इन हसीनाओं ने स्टारडम हासिल कर भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा, आज फैशन आइकन बन जीत रही हैं दिल

Tue, 21 Nov 2023 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय इंडस्ट्री में आना हर कलाप्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कोई जल्दी अपने सपनों के करीब पहुंच जाता है तो किसी को अपने सपने साकार करने में काफी समय लगता है। बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा चर्चित इंडस्ट्री भोजपुरी इंडस्ट्री रही है। इस इंडस्ट्री की हसीनाएं खूबसूरती और बोल्डनेस में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस से दर्शकों का दिल जीता और बाद में इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को सब कसौटी जिंदगी की प्रेरणा के किरदार से जानते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोगों पता है कि टीवी में आने से पहले श्वेता भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थीं। श्वेता तिवारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, जिनमें हमार सैंया हिन्दुस्तानी, कब अइबू अंगनवा आदि फिल्में शामिल हैं।
 

Namashi: पिता मिथुन के साथ योगिता बाली की फिल्में देखते हैं नमाशी, कहा- मां को दूसरे हीरो के साथ देख अजीब...


 
विज्ञापन

3 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई को शो उतरन से छोटे पर्दे पर काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। टीवी में आने से पहले रश्मि भी भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा थीं। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि, अब अभिनेत्री टीवी में काफी ज्यादा एक्टिव हैं। अभिनेत्री ने 'गजब भईल रामा', 'कब होई गौना' हमार आदि फिल्में की हैं।
 

4 of 5
पाखी हेगड़े - फोटो : social media
पाखी हेगड़े
भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना चुकीं पाखी हेगड़े भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री अब इंडस्ट्री में बिल्कुल भी सक्रिय नहीं हैं। अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ के साथ अभिनेत्री की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। हालांकि, आगे चलकर पाखी ने भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कह दिया। आज भी अभिनेत्री छोटे परदे पर काफी एक्टिव हैं।
 

Prem Nath Malhotra: खलनायक बनकर इस अभिनेता ने कामयाबी की मंजिल को किया हासिल, पाकिस्तान से भी रहा बड़ा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोनालिसा - फोटो : instagram
मोनालिसा
भोजपुरी की क्वीन के नाम से प्रसिद्ध मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री को भोजपुरी ने ही स्टारडम का स्वाद चखाया है। हालांकि, अभिनेत्री ने भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कह दिया है और अब वह छोटे परदे पर ज्यादा एक्टिव है। मोनालिसा को डेली सोप में ज्यादा देखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें