फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Stars: 2024 के चुवानी संग्राम में भोजपुरी स्टार्स भी दिखाएंगे अपना जलवा, लिस्ट में रवि किशन भी शामिल

Sat, 01 Jun 2024 12:49 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड के कई स्टार्स फिल्मों के बाद राजनीति में भी अपना जलवा बिखरते नजर आते रहे हैं। दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त रहे हो या इस दौर की टॉप अदाकारा कंगना सभी फिल्मों के बाद राजनीति में भी किस्मत आजमाते नजर आए हैं। चलिए आज हम आपको बॉलीवुड नहीं बल्कि उन भोजपुरी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल लोकसभा 2024 में चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और गायक मनोज तिवारी फिल्मों के अलावा राजनीति में अपना दमखम दिखा चुके हैं। वे इस साल भी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मनोज तिवारी पहले भी दो बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से पहले दो बार चुनाव लड़ चुके हैं और जीत भी चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा पिछले बार की तरह इस बार भी उनके हिस्से में जीत आती है। 
विज्ञापन

3 of 5
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में 'लापता लेडीज' स्टार रवि किशन का भी नाम शामिल है। वे इससे पहले भी साल 2019 में गोरखपुर लोकसभा की सीट से पहली बार चुनाव लड़ चुके हैं। रवि किशन अपने पहले ही जंग में विजेता बनकर उभरे थे और इस साल भी बीजेपी ने उनमें अपना भरोसा दिखाया है। अभिनेता एक बार फिर से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। 

4 of 5
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2024 में भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह भी राजनीति में अपन भाग्य आजमाने को तैयार हैं। सूत्रों की मानें तो वे भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्मों की तरह ही वे राजनीति में भी हिट होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। साल 2019 में वे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इस साल भी वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें