फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल ने पवन सिंह को माना बड़ा भाई, कहा- वह बुलाएंगे तो हाफ पैंट में चला जाऊंगा

Tue, 24 Jan 2023 12:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पवन और खेसारी - फोटो : social media

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। दोनों के बीच अक्सर जुबानी जंग सुर्खियों में रहती है। दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे पर हमेशा छींटाकशी की है। हालांकि, इंटरव्यू के दौरान जब दोनों से एक-दूसरे के विषय में पूछा जाता है तो दोनों के मुंह से एक-दूसरे के लिए तारीफ ही निकलती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर खेसारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पवन सिंह के बारे में बात करते हुए नजर आए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पवन और खेसारी - फोटो : social media

हाल ही में, खेसारी ने एक इंटरव्यू में अभिनेता पवन सिंह को अपना बड़ा भाई बताया। खेसारी ने बात करते हुए कहा, ‘वह मेरे बड़े हैं। उनके बुलावे पर जाना मेरा फर्ज है। मुझे उनके पास जाने के लिए कोई सफारी सूट पहनकर तैयार होने की जरूरत नहीं है। अगर वह मुझे बुलाएंगे तो मैं हाफ पैंट में भी दौड़कर उनके पास चला जाऊंगा।’

Pathaan: 'पठान' रिलीज से पहले ही फैंस पर चढ़ा किंग खान का क्रेज, 2400 रुपये में बिक रहा टिकट

 
विज्ञापन

3 of 4
खेसारी, पवन, दिनेश - फोटो : social media

खेसारी ने आगे कहा, ‘इस भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे पहले मनोज तिवारी ने कदम रखा, फिर रवि किशन आएं। इसके बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ आए और फिर पवन सिंह ने कदम रखा। मैं इस लिस्ट में खुद को एकदम आखिर में रखता हूं। ऐसे में कवि किशन ने वही किया, जो मनोज तिवारी ने कहा। पवन सिंह ने भी हमेशा निरहुआ की बात मानी, तो इस हिसाब से मैं भी वही करूंगा, जो पवन सिंह कहेंगे।’

Sourav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म की स्क्रिप्ट हुई तैयार, इस दिन कहानी फाइनल करेंगे दादा

विज्ञापन

4 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media

बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान खेसारी से राजनीतिक करियर से जुड़े सवाल भी पूछे गए। खेसारी से सवाल किया गया कि क्या वह अन्य अभिनेताओं की तरह राजनीति में कदम रखेंगे? इस पर खेसारी ने जवाब दिया, ‘नहीं मेरा राजनीति में करियर बनाने का कोई इरादा नहीं है।’ फैंस इस इंटरव्यू के बाद अनुमान लगा रहे हैं कि खेसारी के संबंध पवन सिंह के साथ सुधर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें