फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami Songs: भगवान कृष्ण की कई छवियों को जीवंत कर देते हैं ये गीत, गोविंद की भक्ति में डूब जाते हैं भक्त

Sun, 25 Aug 2024 08:37 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कृष्ण जन्माष्टमी यानी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व का भारतीय संस्कृति में खास स्थान है। भगवान कृष्ण के भक्त इस दिन को बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं और संगीत इस उत्सव का एक अभिन्न हिस्सा है। हिंदी फिल्मों में भगवान कृष्ण पर आधारित कई अमर गीत रचे जा चुके हैं, जिन्हें भक्त जन्माष्टमी पर सुनते हैं और आनंद लेते हैं। आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ गीतों के बारे में।
 
विज्ञापन
1 of 5
भगवान श्रीकृष्ण पर बने गीत - फोटो : यूट्यूब @UltraClassic/@BollywoodClassics
कृष्ण जन्माष्टमी यानी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व का भारतीय संस्कृति में खास स्थान है। भगवान कृष्ण के भक्त इस दिन को बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं और संगीत इस उत्सव का एक अभिन्न हिस्सा है। हिंदी फिल्मों में भगवान कृष्ण पर आधारित कई अमर गीत रचे जा चुके हैं, जिन्हें भक्त जन्माष्टमी पर सुनते हैं और आनंद लेते हैं। आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ गीतों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम - फोटो : यूट्यूब @BollywoodClassics
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम

फिल्म 'गीत गाता चल' का गाना 'श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम' भगवान कृष्ण की बांसुरी की मधुर धुन और मीरा की उनके प्रति प्रेम भावना को दर्शाता है। इस गीत की धुन और बोल भक्तों के दिलों में एक अलग ही तरह की उमंग पैदा कर देते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस गाने को काफी सुना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
मधुबन में राधिका नाचे रे - फोटो : यूट्यूब @UltraClassic
मधुबन में राधिका नाचे रे

'कोहिनूर' फिल्म के गाने 'मधुबन में राधिका नाचे रे' को भी कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण के भक्त सुनते हैं। यह गाना भगवान कृष्ण और राधा के मधुर प्रेम का एक प्रतीक है। गीत में राधा का नृत्य, उनके अलौकिक प्रेम को चित्रित करता है। कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर गाए जाने वाले इस गीत को मोहम्मद रफी ने गाया था। 

Kangana Ranaut: 'यह बेहद हिंसक हो गया है...,' कंगना रणौत ने की ऑनलाइन कंटेंट को सेंसर करने की मांग

4 of 5
यशोमती मैया से बोले नंदलाला - फोटो : यूट्यूब @SaregamaBhakti
यशोमती मैया से बोले नंदलाला

फिल्म 'सत्यम् शिवम् सुंदरम्' का यह गीत यशोदा और कृष्ण के बाल रूप के बीच के अद्भुत संवाद को दर्शाता है। इस गीत में एक मां और बेटे के बीच के स्नेह और प्रेम को दिखाया गया है, जो किसी भी कृष्ण भक्त के दिल को छू जाता है। जन्माष्टमी के पर्व पर इस गीत को सुनना, भगवान कृष्ण के बालरूप की महिमा का अनुभव करने जैसा है। 

Women Oriented Films: जमकर कमाई करने वाली टॉप पांच महिला प्रधान फिल्में, सूची में कौन से नंबर पर स्त्री 2?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैं नहीं माखन खायो - फोटो : यूट्यूब @EagleHomeEntertainments
मैं नहीं माखन खायो

इन सभी गीतों के अलावा 'मैं नहीं माखन खायो' गीत को भी जन्माष्टमी के दिन विशेष रूप से गाया जाता है। इसमें बाल कृष्ण की माखन चुराने वाली लीलाओं का वर्णन है। यह गीत 'चरणदास' फिल्म का है। इसे मुकेश ने गाया है।

Mission Mangal: ‘इसरो’ अध्यक्ष ने ‘मिशन मंगल’ को कहा मनोरंजक फिल्म, फिल्म के कुछ दृश्यों की बताई सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें