फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: तन्वी द ग्रेट के अलावा अनुपम खेर ने इन फिल्मों का किया निर्देशन और प्रोडक्शन, जानें कैसा रहा हाल?

Tue, 20 May 2025 11:04 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Films: 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई। 18 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले आइए जानते हैं अनुपम खेर के निर्देशन और प्रोडक्शन में बनी फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
अनुपम खेर की फिल्में - फोटो : यूट्यूब
अभिनेता अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई। फिल्म की कहानी एक लड़की पर आधारित है जो थोड़ी अलग है। अनुपम खेर लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म के बारे में बता रहे हैं। ऐसे में हम आपको अनुपम खेर की उन फिल्मों के बारे में बाता रहे हैं जिनका उन्होंने निर्देशन किया है या उनका प्रोडक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 6
ओम जय जगदीश - फोटो : यूट्यूब
ओम जय जगदीश- निर्देशन
'ओम जय जगदीश' फिल्म साल 2002 में बनी थी। फिल्म में अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान वहीदा रहमान और उर्मिला मतोंडकर थीं। फिल्म का निर्देशन अनुपम खेर ने किया था। फिल्म की कहानी परिवारिक थी। इसमें तीन भाई की कहानी दिखाई गई है। फिल्म को आलोचकों से अच्छी प्रतिक्रया मिली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल नहीं कर सकी थी। एक आंकड़े के मुताबिक फिल्म का बजट 13 करोड़ था लेकिन इसने महज 6.15 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 6
बारीवाली - फोटो : यूट्यूब
बारीवाली- प्रोडक्शन 
फिल्म 'बारीवाली' बंगाली भाषा में साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन रितुपर्णो घोष ने किया था। इसमें किरण खेर, रूपा गांगुली और चिरंजीत चक्रवर्ती ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म में एक मध्यवर्गीय अकेली और दुखी महिला की कहानी दिखाई गई है। फिल्म के निर्माता अनुपम खेर थे। फिल्म को काफी सराहा गया था।
यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: खत्म हुआ इंतजार, अनुपम खेर ने किया ‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज डेट का एलान

4 of 6
मैंने गांधी को नहीं मारा - फोटो : यूट्यूब
मैंने गांधी को नहीं मारा- प्रोडक्शन
'मैंने गांधी को नहीं मारा' फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन जाह्नु बरुआ ने किया था। इसके निर्माता अनुपम खेर थे। फिल्म में अनुपम खेर और उर्मिला मातोंडकर अहम किरदार में थे। फिल्म में अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है। व्यक्ति को लगता है कि उसने महात्मा गांधी को मारा है। फिल्म को काफी सराहा गया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल नहीं कर सकी। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 2.25 करोड़ था जबकि इसकी कमाई 1.02 करोड़ बताई गई।
विज्ञापन

5 of 6
तेरे संग - फोटो : यूट्यूब
तेरे संग- प्रोडक्शन
फिल्म 'तेरे संग' साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था जबकि इसके निर्माता अनुपम खेर थे। फिल्म में रुसलान मुमताज और शीना शाहाबादी ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि दो नाबालिग लोग प्यार में पड़ कर शादी कर लेते हैं इसके बाद उनकी मुश्किलें शुरू होती हैं। फिल्म की लागत 8 करोड़ थी लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.69 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉची डायरीज - फोटो : यूट्यूब
रॉची डायरीज- प्रोडक्शन
'रांची डायरीज' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्माता अनुपम खेर थे। फिल्म में हिमांश कोहली, ताहा शाह और अुपम खेर ने अदाकारी की है। फिल्म में एक महत्वकांक्षी लड़की की कहानी दिखाई गई जो बेहतरीन डांसर बनना चाहती है। फिल्म का बजट 4.25 करोड़ रुपये था और इसने 85.95 लाख की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें