फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के अलावा इन फिल्मों और सीरीज में भी देखने को मिले सियासी दांव-पेंच, चुनावी माहौल पर हैं आधारित

Thu, 26 Jun 2025 02:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies On Election: पंचायत के फुलेरा गांव में हुआ प्रधानी का चुनाव काफी रोचक रहा और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। लेकिन पंचायत से पहले भी कई फिल्मों और सीरीज में जबरदस्त तरीके से चुनावी माहौल को दिखाया गया है।

विज्ञापन
1 of 6
महारानी, पंचायत और राजनीति फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी रिलीज के बाद से ही पंचायत का नया सीजन लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। ये पूरा सीजन फुलेरा में हुए पंचायत के चुनाव पर आधारित है। शो में चुनावी माहौल देखने को मिला और वोट मांगने से लेकर नेताओं की चुनाव कैम्पेन तक सबको बखूबी मेकर्स ने दिखाने का प्रयास किया है। पिछले तीन सीजन की तरह इस सीजन को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। लोगों को फुलेरा का चुनाव पसंद आ रहा है। हालांकि, पंचायत से पहले भी कई फिल्मों और वेब सीरीज में चुनावी माहौल को काफी अच्छे से दिखाया गया है। जानते हैं लिस्ट में ऐसी कौन-कौनसी फिल्में व सीरीज शामिल हैं, जिनमें दिखे हैं चुनावी दांव-पेच और चुनावी माहौल।

विज्ञापन

2 of 6
राजनीति फिल्म पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

राजनीति
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के नाम से ही पता चलता है कि इसमें भरपूर सियासी दांव-पेंच और चुनावी माहौल है। फिल्म एक राजनीतिक परिवार की कहानी पर आधारित है, जिसमें सत्ता और पावर के लिए अपने-अपने दांव चले जाते हैं। भारी-भरकम स्टारकास्ट वाली इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

3 of 6
महारानी पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

महारानी
बिहार की राजनीति पर आधारित हुमा कुरैशी की इस इस पूरी वेब सीरीज में चुनावी उठापटक और सियासी दांव-पेच देखने को मिले हैं। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही काफी पसंद किए गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस सीरीज की कहानी काफी हद तक लालू यादव पर आधारित हैं। हालांकि, मेकर्स ऐसा नहीं मानते हैं।

4 of 6
फिल्म सत्ता पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

सत्ता
रवीना टंडन और अतुल कुलकर्णी की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म ‘सत्ता’ पूरी तरह से चुनावी माहौल पर आधारित है। फिल्म में काफी सियासी दांव-पेंच दिखाए गए हैं। ये फिल्म दिखाती है कि किस तरह से सत्ता पाने के लिए नेताओं द्वारा क्या-क्या दांव-पेंच चले जाते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
केके मेनन - फोटो : सोशल मीडिया

गुलाल
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गुलाल’ छात्र राजनीति पर आधारित है। फिल्म में सियासी ताना-बाना देखने को मिलता है। इस फिल्म में केके मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, पीयूष मिश्रा और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'न्यूटन' में राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम-@rajkummar_rao
न्यूटन
राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके में चुनाव कराने पर आधारित है। कैसे एक चुनाव अधिकारी उस इलाके में मतदान कराने की जिद ठानता है जो नक्सलियों का गढ़ है। कैसे वो इस दौरान आने वाली चुनौतियों से पार पाता है और वहां सफलतापूर्वक चुनाव कराता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें