फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby John Taster Cut OUT: कभी नहीं देखा होगा वरुण धवन का यह अवतार, बेबी जॉन के टीजर में खूब दिखा एक्शन

Mon, 04 Nov 2024 11:54 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण धवन साल 2024 का अंत धमाकेदार तरीके से करने के लिए तैयार हैं क्योंकि उनकी फिल्म बेबी जॉन क्रिसमस पर आ रही है। एक्शन एंटरटेनर का एक टेस्टर कट दिवाली रिलीज के साथ सिनेमाघरों में चल रहा है और अब इसे डिजिटल रूप से रिलीज किया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्शन से भरपूर है टीजर
बता दें कि बेबी जॉन का टीजर एक बच्ची से शुरू होता है, जो अपने पिता वरुण धवन के बारे में बताती नजर आती है। वही, दूसरी ओर वरुण धवन भी धमाकेदार एक्शन करते नजर आते हैं। फिल्म में वरुण पुलिस वाले की भूमिका में नजर आते हैं। इसके अलावा फिल्म की हीरोइन में  कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की झलक भी देखने को मिली है। वही, जैकी श्रॉफ फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। प्रशंसक अभिनेता का लुक देख काफी हैरान हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आज, 4 नवंबर 2024 को, आगामी फिल्म बेबी जॉन के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टेस्टर कट को रिलीज किया है। बेबी जॉन को जियो स्टूडियोज, एटली ने ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने 1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। ए. कालीस्वरन द्वारा निर्देशित, यह मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

4 of 5
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस के साथ साझा किया था खास नोट
इससे पहले दिवाली के मौके पर एटली ने टीम बेबी जॉन की ओर से एक खास नोट शेयर किया था। संदेश में कहा गया था, "जैसा कि हम बेबी जॉन को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं, हम यह बताने करने के लिए एक पल लेना चाहते हैं कि यह प्रोजेक्ट हमारे लिए कितनी मायने रखती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम
दर्शकों को दिया यह खास संदेश
एटली ने आगे लिखा, "यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह हमारी कड़ी मेहनत, समर्पण का परिणाम है। हमने एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनाने में अपना दिल लगा दिया है जो हमें विश्वास है कि सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों में दर्शकों को पसंद आएगा।"
 

Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 2' से कितना आगे निकली 'भूल भुलैया 3'? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें