Baby John Collection Day 8: वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर नए साल पर भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने आठवें दिन कितना कलेक्शन किया?
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' साल के पहले दिन का भी कुछ खास फायदा नहीं उठा पाई। हालांकि, फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त देखी गई, लेकिन यह बढ़त भी फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा सकती। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को छुट्टियों का फायदा नहीं मिला। ‘बेबी जॉन’ का प्रचार प्रसार तो बड़े ही जबरदस्त तरीके से किया गया था। आज फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं और यह पचास करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छू पाई है। आइए जानते हैं फिल्म ने आठवें दिन कुल कितना कलेक्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आठवें दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर ‘बेबी जॉन’ ने नए साल यानी अपने रिलीज के आठवें दिन एक मामूली बढ़त के साथ 2.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, बीते साल के आखिरी दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म पहले वीकेंड पर भी महज 4.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी। फिल्म के ओपनिंग की बात करें तो 11.25 करोड़ रुपये के साथ फिल्म ने खाता खोला था। हालांकि, इसके बाद फिल्म डबल डिजिट का आंकड़ा नहीं छु पाई।
विज्ञापन
3 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘बेबी जॉन’ का कुल कलेक्शन
वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ के बजट की बात करें तो यह 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। अब तक फिल्म अपने बजट का 20 प्रतिशत ही कलेक्शन बॉक्स ऑफिस से कर पाई है। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 35.36 करोड़ रुपये हो चुकी है।
दिन
कलेक्शन
पहला दिन
11.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन
4.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन
3.65 करोड़ रुपये
चौथा दिन
4.25 करोड़ रुपये
पांचवां दिन
4.75 करोड़ रुपये
छठा दिन
1.11 करोड़ रुपये
सातवां दिन
2.15 करोड़ रुपये
आठवां दिन
2.71 करोड़ रुपये
कुल कमाई
35.36 करोड़ रुपये
4 of 5
बेबी जॉन से वरुण धवन का लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
इन फिल्मों से पीछे चल रही ‘बेबी जॉन’
‘बेबी जॉन’ डेली कलेक्शन में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ और हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा’ से काफी पीछे चल रही है। इस फिल्म का यह हाल है कि यह ‘पुष्पा 2’ के 28वें दिन के कलेक्शन के बराबर भी कमाई नहीं कर पा रही है।