वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताहांत है, लेकिन इसका भी फिल्म को कुछ खास फायदा नहीं मिला। वीकएंड होते हुए भी फिल्म की कमाई में खास इजाफा देखने को नहीं मिला। 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई 'बेबी जॉन' का आज सिनेमाघरों में पांचवा दिन था। वहीं, आज की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।