पुष्पा 2, मुफासा, बेबी जॉन
- फोटो : एक्स
पुष्पा 2 से काफी पीछे बेबी जॉन
'बेबी जॉन' से वरुण धवन को काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि पिछले पांच वर्षों में यह अभिनेता की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनी थी, लेकिन दूसरे दिन ही यह औंधे मुंह आ गिरी। अब फिल्म की हालत इतनी बेकार है कि यह अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के पांचवें हफ्ते के कलेक्शन के बराबर भी नहीं पहुंच पा रही। आज पुष्पा 2 ने 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, लेकिन बेबी जॉन 25 लाख रुपये में ही सिमट गई।