बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
'पुष्पा 2' से काफी पीछे 'बेबी जॉन'
पिछले पांच वर्षों में 'बेबी जॉन' वरुण धवन की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है, लेकिन कलेक्शन के मामले में फ्लॉप साबित हो चुकी है। बेबी जॉन फिल्म 'पुष्पा 2' के पांचवें सप्ताह के कलेक्शन को भी मात नहीं दे पा रही है, बल्कि उसके आधे तक भी नहीं पहुंच सकी। आज 32वें दिन पुष्पा 2 ने 6.51 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन 12वें दिन 'बेबी जॉन' लाखों में सिमट गई।