सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
जीशान से लगातार बात करते हैं सलमान
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान उन सेलिब्रेटिज में से थे, जो उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने सबसे पहले अस्पताल पहुंचे थे। सलमान बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। अभिनेता के समर्थन को लेकर जीशान सिद्दीकी ने कहा, "पिताजी की हत्या के बाद सलमान भाई बहुत दुखी थे। पिताजी और सलमान भाई सगे भाइयों की तरह एक-दूसरे के करीब थे। पिताजी की मृत्यु के बाद, भाई ने बहुत साथ दिया। वह हमेशा मेरा हालचाल पूछते हैं, हर रात, वह मुझसे नींद न आने के बारे में बात करते हैं और उनका समर्थन हमेशा बना रहता है।"