फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: न्यूयॉर्क में बीच शो आयुष्मान ने दर्शक को सिखाया सबक, उत्साह में कर बैठा ये हरकत

Mon, 18 Nov 2024 05:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने न्यूयॉर्क में अपने प्रदर्शन को उस समय रोक दिया जब दर्शकों में से एक ने स्टेज पर डॉलर फेंके। आइए जानते हैं अभिनेता ने दर्शक की इस हरकत पर क्या प्रतिक्रिया दी?
 
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना के स्टेज पर प्रशंसक ने फेंके डॉलर - फोटो : इंस्टाग्राम
आयुष्मान खुराना को आखिरी बार फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में देखा गया था। इस रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा में वह अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे। इसके बाद उनकी कोई फिल्म नहीं आई है। वर्तमान समय में अभिनेता अमेरिका दौरे पर हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क में एक शो को बीच में रोक दिया,क्योंकि एक दर्शक ने मंच पर डॉलर फेंके। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टेज पर फेंका डॉलर
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना स्टेज पर प्रस्तुति दे रहे हैं। इस बीच एक प्रशंसक अचानक से उनके प्रदर्शन की प्रशंसा में स्टेज पर डॉलर फेंकता है। यह देखकर आयुष्मान ने अपना प्रदर्शन बीच में रोक दिया। 
Freedom At Midnight Review: पटेल ने भरी विभाजन की मांग पर पहली हामी, एकता के नहले पर दानिश खान का दहला


 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान ने सिखाया सबक
डॉलर का ढेर स्टेज पर फेंके जाने के बाद अभिनेता ने प्रदर्शन रोक दिया और ऐसा करने वाले दर्शक से अनुरोध किया कि वह पैसे का उपयोग किसी चैरिटी को दान करने के लिए करें। आयुष्मान को कहते हुए सुना जा सकता है,  "भाई, ऐसे इशारे मत करो। कृपया, ऐसा मत करो। आप इसे दान में दे सकते हैं या इससे कुछ अच्छा कर सकते हैं, लेकिन ऐसा न करें। इस प्यार के लिए मैं आपसे प्यार करता हूं, लेकिन कृपया इसे किसी को बताए बिना दान में दे दें।"

 

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
सोशल मीडिया पर हो रही प्रशंसा
आयुष्मान के प्रशंसकों ने इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी सराहना भी की। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "लाइव कॉन्सर्ट में इस तरह की अपमानजनक हरकत देखना निराशाजनक है। आयुष्मान खुराना के हाल ही में न्यूयॉर्क में प्रदर्शन के दौरान, एक प्रशंसक ने मंच पर डॉलर फेंके, जबकि वह गा रहे थे। संगीत का आनंद लेने के बजाय, इस व्यक्ति ने बेस्वाद तरीके से अपनी संपत्ति का प्रदर्शन करना चुना।" पोस्ट में आगे आयुष्मान खुराना ने की तारीफ की गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
आयुष्मान खुराना की यूएस यात्रा
आयुष्मान खुराना ने 14 नवंबर को शिकागो में अपने बैंड ‘आयुष्मान भव’ के साथ अपने यूएस टूर की शुरुआत की। वह अपने बैंड के साथ 24 नवंबर तक न्यूयॉर्क, सैन जोस, न्यू जर्सी और डलास सहित चार अन्य शहरों का दौरा करेंगे।
The Sabarmati Report: पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने की 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ, बोले- सच्चाई उजागर करती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें