फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayesha Takia: अब क्या कर रही हैं आयशा टाकिया? जानिए करियर में निभाए कितने तरह के किरदार

Thu, 10 Apr 2025 08:02 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayesha Takia Birthday Special: अभिनेत्री आयशा टाकिया आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम जानते हैं कि वह मौजूदा समय में क्या कर रही हैं। साथ ही हम जानेंगे कि अभिनेत्री ने अपने करियर में कितने तरह की भूमिकााएं अदा की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshatakia
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी अभिनेत्रियां हुईं, जो कुछ समय के लिए बड़े पर्दे पर आईं और फिर गायब हो गईं। लाइमलाइट और फिल्मों से दूर वह अपनी निजी जिंदगी जीने लगीं। उनमें से एक अभिनेत्री आयशा टाकिया भी हैं। आयशा ने साल 2004 से फिल्म ‘टॉर्जन द वंडर कार’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और साल 2011 तक बॉलीवुड में बनी रहीं। इसके बाद उन्होंने इस दुनिया से किनारा कर लिया।
आज अभिनेत्री अपना 39वां जन्मदिन (10 अप्रैल 1986) मना रही हैं। हालांकि, उनका करियर बहुत लंबा नहीं रहा है, लेकिन इस मौके पर हम जानते हैं कि उन्होंने अपने फिल्मी सफर के दौरान किस-किस तरह के किरदार निभाए।
विज्ञापन

2 of 5
आयशा टाकिया-फरहान आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshatakia
अबू आजमी के बेटे से निकाह
आयशा ने नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से साल 2009 में निकाह किया। निकाह के बाद उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया। फरहान से शादी से पहले दोनों ने तीन साल तक एक दूसरे को डेट भी किया। आयशा ने महज 23 साल की उम्र में फरहान से शादी की थी। फरहान के बारे में बात करें तो वह एक बिजनेसमैन हैं, जिनके कई होटल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आयशा टाकिया नेटवर्थ - फोटो : अमर उजाला
आयशा का करियर
अभिनेत्री आयशा टाकिया ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल किया। वह कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नजर आईं। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में 'टार्जन द वंडर कार' से डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। इसी साल उन्होंने ‘दिल मांगे मोर’ किया। आयशा ने अपने करियर में लगभग 22 फिल्में की हैं। यह फिल्में उन्होंने अपने आठ साल के करियर में की। उनकी सबसे सफल फिल्म सलमान खान के साथ ‘वॉन्टेड’ थी।

4 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ ayesha_takia_lovers
कितने तरह के किरदार निभाए?
आयशा टाकिया ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं। आइए जानते हैं वह किरदार कौन-कौन से हैं।

रोमांटिक

अपनी डेब्यू फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ में अभिनेत्री ने रोमांटिक किरदार निभाया है। फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ में भी उनका किरदार इसी तरह का है। 

कॉमिक 
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘शादी नंबर 1’ में अभिनेत्री कॉमिक और ग्लैमरस टाइप के किरदार में नजर आई हैं।

सशक्त
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘डोर’ में उन्होंने एक सशक्त राजस्थानी महिला का किरदार निभाया।

कन्फ्यूज्ड
फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में वह एक ‘कन्फ्यूज्ड’ लड़की के किरदार में नजर आईं।

ग्लैमरस और जिद्दी
सलमान खान की वांटेड में अभिनेत्री ने ग्लैमरस और जिद्दी लड़की का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshatakia
अब क्या करती हैं अभिनेत्री?
आयशा ने फिल्मी दुनिया से भले ही खुद को दूर कर लिया हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से अब भी अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। वह अपनी हर अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा समय में अभिनेत्री विदेश में पति और बेटे संग जिंदगी जी रही हैं। साथ ही वह वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन के लिए मुखर होकर आवाज उठाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें