अजय देवगन और तब्बू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'औरों में कहां दम था' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आज, शुक्रवार की सुबह निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें अजय देवगन की झलक नजर आई थी। वहीं, अब आखिरकार निर्माताओं ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर में अजय देवगन और तब्बू की दमदार झलक देखने को मिली।