एटली कुमार भारत के सबसे मशहूर और बड़े निर्देशकों में से एक हैं। एटली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एटली का असली नाम अरुण कुमार है। उन्होंने एस शंकर के साथ फिल्म एंथिरन में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
विज्ञापन
2 of 5
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
एटली ने साल 2013 में फिल्म ‘राजा रानी’ से अपने करियर शुरुआत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 84 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म के लिए एटली को उन्हें ‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर’ का पुरस्कार भी मिला था। बता दें कि एटली के पास खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम ‘हाउस एप्पल प्रोडक्शन’ है। South Film Artists: साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के बाद, हिंदी फिल्मों में भी हुनर दिखाएंगे ये सितारे
विज्ञापन
3 of 5
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
एटली ने अपने करियर में कई शानदार और बंपर कमाई करने वाली फिल्मों का निर्देशन किया है। वह भारत के जाने-माने निर्देशकों में से हैं। एटली ने फिल्म ‘बिगिल’ का निर्देशन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
4 of 5
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
बता दें कि एटली ने कई फिल्में भी लिखी हैं। उन्होंने निर्देशक और लेखक के रूप में कुल 5 फिल्में बनाई हैं, जिसमें शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ भी शामिल है। यह एटली की पहली हिंदी फिल्म थी। इस फिल्म ने उन्हें दक्षिण के अलावा हिंदी पट्टी क्षेत्रों में भी नाम कमाया।