फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ अथिया ही नहीं इन पांच एक्ट्रेस के घर भी आई खुशखबरी; कुछ के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

Wed, 26 Mar 2025 02:05 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actresses Pregnancy: साल 2025 में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के घर खुशखबरी आई है। ये खुशखबरी उनके लिए किसी फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने से भी कहीं ज्यादा बड़ी है। इस लिस्ट में अथिया शेट्टी से लेकर कियारा आडवाणी तक कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अथिया शेट्टी-कियारा आडवाणी और इलियाना डिक्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम-@athiyashetty और @ kiaraaliaadvani और @ileana_official

बॉलीवुड के लिए साल 2025 कई मामलों में अब तक अच्छा रहा है। एक ओर जहां बॉलीवुड को साल की शुरूआत में ही छावा जैसी ब्लॉकबस्टर कमाई करने वाली फिल्म मिली, तो वहीं दूसरी ओर ये साल कई स्टार्स के घर भी खुशखबरी लेकर आया है। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसे बॉलीवुड स्टार्स हैं शामिल।

विज्ञापन

2 of 6
अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty

अथिया शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन इस बीच उनके घर सबसे बड़ी खुशखबरी आई है। अभिनेत्री एक बेटी की मां बन गई हैं। उन्होंने 24 मार्च को अपनी बेटी को जन्म दिया है। अथिया ने साल 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी।

विज्ञापन

3 of 6
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamamyjackson

एमी जैक्सन
अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में नजर आईं अभिनेत्री एमी जैक्सन ने बीते दिनों अपने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने साल 2024 में एड वेस्टविक से शादी की थी।

यह खबर भी पढ़ें: Actresses Pregnancy: सिर्फ अथिया ही नहीं इन पांच एक्ट्रेस के घर भी आई खुशखबरी; कुछ के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

4 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस साल माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने 28 फरवरी को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी कि उन्हें जल्द ही अपनी जिंदगी का सबसे प्यारा गिफ्ट मिलने वाला है। कियारा-सिद्धार्थ ने साल 2023 में लंबे अफेयर के बाद शादी की थी।

विज्ञापन

5 of 6
इलियाना डिक्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

इलियाना डिक्रूज
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज भी इस साल मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने फरवरी में अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी थी। इसमें उन्होंने स्नैक्स की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “'मुझे बताइए कि आप प्रेग्नेंट हैं, ये बिना बताए कि आप प्रेग्नेंट हैं।' इलियाना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इलियाना ने साल 2023 में माइकल से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी।

यह खबर भी पढ़ें: Dhanush Movie on OTT: सात साल बाद भारत में रिलीज हुई धनुष की यह फिल्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं आप?

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इशिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @isidutta
इशिता दत्ता
फिल्म ‘दृष्यम’ और ‘दृष्यम 2’ में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री इशिता दत्ता के घर भी इस साल किलकारी गूंजने वाली है। इशिता प्रेग्नेंट हैं और वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इशिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी और ये बताया था कि वो जुलाई 2025 तक अपने बच्चे को जन्म देंगी। इशिता ने साल 2017 में अभिनेता वत्सल सेठ से शादी की थी, जिसके बाद जुलाई 2023 में उनका पहला बच्चा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें