फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor: बहन अंशुला कपूर ने शेयर की अर्जुन कपूर की बचपन की तस्वीर, लिखी दिल की बात

Thu, 26 Jun 2025 04:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर उनकी बहन अंशुला ने उनकी बचपन की तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
1 of 5
अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anshulakapoor
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें उनके करीबी शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने अर्जुन कपूर के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिस पोस्ट ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है वह है अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की पोस्ट। इस पोस्ट में अर्जुन कपूर की बचपन की तस्वीर है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर - फोटो : PTI
अर्जुन की बहन ने दी शुभकामनाएं
अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अंशुला कपूर ने लिखा 'उस व्यक्ति को जन्मदिन की ढेर सारी मुबारकबाद जो तब से मेरा है जब मैं 'मेरा' का मतलब भी नहीं जानती थी। अर्जुन कपूर तुम मेरी हलचल हो, मेरी शांती हो। तुममे हिम्मत है। तुम्हारा प्यार शांत है। मैं तुम्हें प्यार करती हूं भाई।'
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना और करण ने दी बधाई
इससे पहले करीना कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्ज। आने वाला साल शानदार हो। तुम्हें हमेशा बहुत सारा प्यार।'
इससे पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर की और जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा 'किसी भी कमरे में सबसे मजाकिया शख्स। यारों का यार और दिल में बहुत सारा प्यार। जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

यह खबर भी पढ़ें: Veteran Characters: 'सितारे जमीन पर' से लेकर 'चीनी कम' तक, अमिताभ से लेकर आमिर तक ने निभाए बुजुर्ग किरदार

4 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा ने किया विश
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अर्जुन की एक मजेदार क्लिप शेयर की, जिसमें एक्टर मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। साथ में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@arjunkapoor
अर्जुन कपूर का काम
बता दें कि अर्जुन कपूर ने साल 2012 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इश्कजादे' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी ये फिल्म काफी कामयाब रही थी। आखिरी बार उन्हें 2025 में आई फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आए।
कपूर खानदान का हिस्सा होने के बावजूद, अर्जुन ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से मनोरंजन उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें