फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Songs of AR Rahman: सीधे दिल में उतरते हैं एआर रहमान के ये गाने, प्लेलिस्ट में कर सकते हैं शामिल

Wed, 20 Nov 2024 04:45 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Best Songs of AR Rahman: एआर रहमान ने भारतीय संगीत के इतिहास में अतुलनीय योगदान दिया है। ‘जय हो’ जैसे गीतों के जरिए वह इसे वैश्विक मंच पर ले गए हैं। आज हम एआर रहमान के दस मशहूर गानों के बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 10
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
भारतीय संगीत को विश्व स्तर पर ले जाने वाले गायक और संगीतकार एआर रहमान ने 19 नवंबर 2024 को अपने तलाक की घोषणा करके लाखों प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। एआर रहमान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए। उनके दो गीतों को ऑस्कर से नवाजा गया और विश्वभर में भारतीय संगीत की ख्याति बढ़ी। आइए इस मौके पर उनके दस सबसे बेहतरीन गानों के बारे में जानते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 10
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
जय हो
ब्रिटिश फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ ने एआर रहमान की जिंदगी को एक अहम मोड़ दिया। इस फिल्म के गाने ‘जय हो’ को ऑस्कर में दो पुरस्कार मिले थे। गुलजार के लिखे बोल को खुद एआर रहमान सुखविंदर सिंह, तन्वी, महालक्ष्मी अय्यर और विजय प्रकाश ने आवाज दी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 10
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
छोटी सी आशा
वर्ष 1992 में आई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘रोजा’ से एआर रहमान ने डेब्यू किया था। इस गीत को भी काफी पसंद किया जाता है। इस गाने को मिनमिनी ने अपनी आवाज दी थी और एआर रहमान ने कंपोज किया था। 

 

4 of 10
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
एक हो गये हम और तुम
‘एक हो गये हम और तुम’ गीत फिल्म ‘बॉम्बे’ का है। यह फिल्म वर्ष 1995 में रिलीज हुई थी। इस गाने को अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला फिल्माया गया है। एआर रहमान ने इस गीत के संगीत को दिया है।


 
विज्ञापन

5 of 10
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
यारों सुन लो जरा
राम गोपाल वर्मा की आइकॉनिक फिल्म रंगीला में आमिर खान, जैकी श्रॉफ और उर्मिता मातोंडकर ने मुख्य किरदार निभाए है। फिल्म का संगीत सुपरहिट था। ‘यारों सुन लो जरा’ गीत को आमिर और उर्मिला पर फिल्माया गया है। गाने को उदित नारायण और चित्रा ने आवाज दी है।
 
विज्ञापन

6 of 10
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
जिया जले
वर्ष 1998 में ‘दिल से’ फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे। फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। इसके मुख्य कलाकार शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा थी।इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है और गीत गुलजार ने लिखे थे। ‘जिया जले’ फिल्म के बेहतरीन गीतों में से एक हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
इश्क बिना
सुभाष घई निर्देशित फिल्म ‘ताल’ का संगीत काफी मशहूर रहा। इस फिल्म के गीत इतने प्यारे हैं कि यह आज भी लोगों के पसंदीदा है। अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन के मुख्य किरदारों वाले इस फिल्म के गीत ‘इश्क बिना’ का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। 

 

8 of 10
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
रमता जोगी
फिल्म ताल का ही गीत ‘रमता जोगी’ इसके हिट गानों में से एक है।

 

9 of 10
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
छैयां छैयां
मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ का गीत ‘छैयां-छैयां’ इतना मशहूर हुआ था कि यह बच्चे-बच्ची की जुबान पर था। इस गाने को भी एआर रहमान ने ही म्यूजिक दिया था। 

 
विज्ञापन

10 of 10
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
कुन फाया कुन
एआर रहमान के प्रशंसकों ने फिल्म ‘रॉकस्टार’ के गीत ‘कुन फाया कुन’ के सूफी मिजाज का गीत खूब पसंद आया है। इस गीत को सूफी मिजाज और मोहित चौहान की बेहतरीन आवाज के लिए जाना जाता है। जावेद अली और रहमान ने इस गाने में अपना योगदान दिया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें