कनिका गौतम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कनिका बताती हैं, ‘मुझे नहीं पता कि एक्टर बनने का भूत मुझ पर कब और कैसे सवार हुआ, लेकिन बचपन से ही मुझे शीशे के सामने दूसरी अभिनेत्रियों की नकल उतारना, नाचना-गाना बहुत पसंद था। स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती तो लोग खूब तारीफ भी करते। और, बस मैंने एक दिन मन बना लिया कि मुझे भी हीरोइन ही बनना है। उस दिन से लेकर पहले दिन कैमरे का सामना करने तक मुझे कई साल लगे, काफी विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन मैंने अपनी लगन से कभी अपना मन नहीं हटाया।’