फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap Films: 'मनमर्जियां' से लेकर 'डेव डी' तक, ये हैं अनुराग कश्यप की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

Tue, 16 Sep 2025 05:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Kashyap Highest Grossing Movies: अपने करियर में अनुराग कश्यप ने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। 'निशानची' की रिलीज से पहले हम उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
डेव डी, मनमर्जियां - फोटो : यूट्यूब
अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'निशानची' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में 2000 के दशक की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म से बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। 'निशानची' की रिलीज से पहले हम आपको अनुराग कश्यप की उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 6
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : यूट्यूब
गैंग्स ऑफ वासेपुर
अनुराग कश्यप की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' है। साल 2012 में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने 28.2 करोड़ रुपये कमाए थे। बताया जाता है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन एवरेज से नीचे था।
विज्ञापन

3 of 6
मनमर्जियां - फोटो : यूट्यूब
मनमर्जियां
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'मनमर्जियां' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल ने अभिनय किया था। भारत में इस फिल्म ने 25.57 करोड़ रुपये कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी।

4 of 6
गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 - फोटो : यूट्यूब
गैंग्स ऑफ वासेपुर 2
साल 2012 में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' रिलीज हुई थी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म ने भारत में 22.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माताओं में भी वह शामिल थे।

यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: विराट कोहली की बायोपिक नहीं बनाएंगे अनुराग कश्यप, इंटरव्यू में बताई बड़ी वजह
विज्ञापन

5 of 6
बॉम्बे वेलवेट - फोटो : यूट्यूब
बॉम्बे वेलवेट
अनुराग कश्यप के निर्देशन वाली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' साल 2015 में रिलीज हुई थी। भारत में इसकी कमाई 22.80 करोड़ रुपये थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर ने अहम रोल निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेव डी - फोटो : यूट्यूब
डेव डी
साल 2009 में फिल्म 'डेव डी' रिलीज हुई थी। भारत में इस फिल्म ने 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। 
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मुक्काबाज' ने 10.63 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म फ्लॉप रही थी। 
2016 में रिलीज हुई फिल्म 'रमन राघव 2.0' ने 6.80 करोड़ रुपये की कमाई थी। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें