फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaliyah Kashyap: 'निशानची' की रिलीज से पहले दर्शकों पर भड़कीं अनुराग की बेटी आलिया, फिर की ये गुजारिश

Wed, 03 Sep 2025 07:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaliyah Kashyap On Nishaanchi: अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले उनकी बेटी आलिया कश्यप दर्शकों पर भड़क गई हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप, आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप उन दर्शकों पर भड़क गई हैं जो अच्छी फिल्मों का समर्थन नहीं करते। हालांकि ऐसे लोग अच्छे सिनेमा की मांग करते हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क 2' का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि वर्षों बाद ऐसी फिल्मों को अचानक 'कल्ट क्लासिक' के रूप में सराहा जाने लगा है। उन्होंने दर्शकों से अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'निशानची' को देखने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

आलिया ने फिल्म देखने की गुजारिश की
बुधवार को आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'मेरे पिता अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'निशानची' 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। मैंने खुद देखा है कि इसमें शामिल सभी लोगों ने बहुत मेहनत की है। अगर हम वाकई अच्छा, प्रभावशाली और सार्थक सिनेमा चाहते हैं, तो हम इसे सिर्फ बाद में देखकर नहीं सराह सकते। अच्छा सिनेमा समय के साथ बेहतर नहीं होता, इसे अभी देखा जाना चाहिए।'

दर्शकों पर भड़कीं आलिया
आलिया ने आगे लिखा 'कई बॉलीवुड फिल्में जिसमें 'उड़ान', 'लुटेरा', 'लंच बॉक्स', 'मसान' और 'अक्टूबर' शामिल हैं को रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा। ऐसा क्यों है कि इन फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और अपने देश में नहीं? कई साल के बाद लोगों ने उनकी तारीफ की।'

फिल्मों की देर में होती है तारीफ
आलिया ने आगे कहा 'फिल्मों की तारीफ तो बहुत होती है, लेकिन हमेशा बहुत देर से। उन फिल्म निर्माताओं और रचनात्मक लोगों का क्या, जिन्होंने इन्हें बनाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया? उन्हें वह समर्थन तब नहीं मिलता जब उन्हें इसकी जरूरत होती है। जब दर्शक ही नहीं आते, तो ऐसी और फिल्में बनना और भी मुश्किल हो जाता है।'

यह खबर भी पढ़ें: Punjab Floods: शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सलामती की दुआ
विज्ञापन

निशानची ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम- @amazonmgmstudiosin
निशानची के बारे में
फिल्म 'निशानची' बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इसमें वेदिका पिंटो के साथ मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें