आलिया ने फिल्म देखने की गुजारिश की
बुधवार को आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'मेरे पिता अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'निशानची' 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। मैंने खुद देखा है कि इसमें शामिल सभी लोगों ने बहुत मेहनत की है। अगर हम वाकई अच्छा, प्रभावशाली और सार्थक सिनेमा चाहते हैं, तो हम इसे सिर्फ बाद में देखकर नहीं सराह सकते। अच्छा सिनेमा समय के साथ बेहतर नहीं होता, इसे अभी देखा जाना चाहिए।'
दर्शकों पर भड़कीं आलिया
आलिया ने आगे लिखा 'कई बॉलीवुड फिल्में जिसमें 'उड़ान', 'लुटेरा', 'लंच बॉक्स', 'मसान' और 'अक्टूबर' शामिल हैं को रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा। ऐसा क्यों है कि इन फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और अपने देश में नहीं? कई साल के बाद लोगों ने उनकी तारीफ की।'
फिल्मों की देर में होती है तारीफ
आलिया ने आगे कहा 'फिल्मों की तारीफ तो बहुत होती है, लेकिन हमेशा बहुत देर से। उन फिल्म निर्माताओं और रचनात्मक लोगों का क्या, जिन्होंने इन्हें बनाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया? उन्हें वह समर्थन तब नहीं मिलता जब उन्हें इसकी जरूरत होती है। जब दर्शक ही नहीं आते, तो ऐसी और फिल्में बनना और भी मुश्किल हो जाता है।'
यह खबर भी पढ़ें: Punjab Floods: शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सलामती की दुआ