फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: ‘ताल’ के इस सीन की शूटिंग से पहले घबरा गए थे अनिल कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे से कराई थी रेकी

Thu, 26 Sep 2024 04:28 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय (ताल) - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor और एक्स @FilmHistoryPic
सुभाष घई की आईकॉनिक फिल्म ‘ताल’ ने हाल ही में अपने 25 वर्ष पूरे किए हैं। अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना अभिनीत यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है। फिल्म के दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने के मौके पर दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने इसके क्लाइमेक्स की शूटिंग से जुड़े दिलचस्प किस्से को याद किया। अभिनेता ने साझा किया कि क्लाइमेक्स की शूटिंग से पहले उन्होंने किस तरह  पद्मिनी कोल्हापुरे को फोन करके शांत रहने के लिए अपनी रेकी करवाई थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
इस दौरान अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि इस सीन के शूटिंग को लेकर वह इतने चिंतित थे कि उन्होंने निर्देशक सुभाष घई से कहा था कि वह सेट पर नहीं आएंगे। रेडियो नशा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में, अभिनेता ने ‘ताल’ में काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे निर्देशक सुभाष घई अक्सर उन्हें आखिरी समय में लाइन देते थे। वह जानते थे कि आने वाला दृश्य विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण होगा, जिससे वह बेहद चिंतित महसूस कर रहे थे। 
Vikram-Suriya: 21 साल बाद फिर पर्दे पर साथ दिखेंगे विक्रम-सूर्या? इस निर्देशक की फिल्म में आ सकते हैं नजर

 
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल ने स्वीकार किया कि उन्होंने शुरू में शूटिंग के लिए नहीं आने का फैसला किया था। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने शूटिंग से एक रात पहले सुभाष घई को फोन किया और कहा कि वह नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें तब तक क्लाइमेक्स सीन नहीं मिला था। 

 

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने इस दौरान साझा किया कि जैसे-जैसे शूटिंग का समय करीब आते गया उनकी घबराहट बढ़ने लगी। अपनी घबराहट को शांत करने के लिए, उन्होंने  पद्मिनी कोल्हापुरे से रेकी सेशन के लिए संपर्क किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने  पद्मिनी कोल्हापुरे को मुझ पर रेकी करने के लिए बुलाया था। मैं बहुत तनाव में था, बहुत चिंतित और घबराया हुआ था। वह आईं, उन्होंने मुझ पर रेकी की।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट्स  के मुताबिक यह साझा करते हुए अनिल सुभाष घई  के बारे में यह याद करते हुए हंस पड़े कि शायद वह सीन अक्षय खन्ना को दे दें या ऐश्वर्या राय के पक्ष में इसे बदल दें, जिसने उन्हें सेट पर आने के लिए प्रेरित किया। अभिनेता ने बताया कि वह दोपहर से समय सेट पर पहुंचे और सुभाष घई ने उनका मुस्कुराते हुए स्वागत किया। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह सीन अभिनेता ने सिर्फ दो घंटे में ही पूरा कर लिया था।
Nimrit Kaur Ahluwalia: बिग बॉस का नजरिया बना निमृत और अब्दु रोजिक की दोस्ती की दरार? अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें