फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: एंड्रयू टेट ने की दिलजीत दोसांझ पर नस्लभेदी टिप्पणी, जवाब में अदनान सामी ने धो डाला

Wed, 30 Oct 2024 06:59 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adnan Sami reply to Andrew Tate: दिलजीत दोसांझ के 'दिल-लुमिनाटी टूर' के दौरान, गायक द्वारा फैन को जैकेट देने पर अमेरिकी इन्फ्लूएंसर एंड्रयू टेट ने नस्लभेदी टिप्पणी की थी, जिस पर गायक अदनान सामी ने उनकी आलोचना करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
एंड्रयू-दिलजीत-अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'दिल-लुमिनाटी टूर' की वजह से काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों दिल्ली में हुए उनके शो के लिए फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला था। उनका ये कॉन्सर्ट भारत के इतिहास का सबसे सफल और सबसे ज्यादा बिकने वाला कॉन्सर्ट बन गया है। इसमें शो के दौरान दिलजीत ने अपना जैकेट एक फैन को उपहार में दे दिया था, जिसका वीडियो काफी वायरल भी हुआ। इस पर ब्रिटिश अमेरिकी इन्फ्लूएंसर एंड्रयू टेट ने नस्लभेदी टिप्पणी की है, जिससे फैंस काफी नाराज हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
एंड्रयू टेट ने की थी दिलजीत पर नस्लभेदी टिप्पणी
ब्रिटिश-अमेरिकी इन्फ्लुएंसर एंड्रयू टेट, अक्सर अपनी विवादित टिप्पणियों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधते हुए उनका वीडियो साझा किया, जिसमें पंजाबी गायक अपने जैकेट फैन को देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए एंड्रयू टेट ने नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए लिखा, शर्त लगा लो इसमें से करी की बदबू आ रही होगी।" एंड्रयू टेट के इस टिप्पणी के बाद पंजाबी गायक सह अभिनेता के फैंस काफी नाराज हो गए और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर भी की। इस बीच अब मशहूर गायक अदनान सामी ने भी इस टिप्पणी के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम: @adnansamiworld
अदनान सामी ने की एंड्रयू टेट की आलोचना
अदनान सामी को अन्य किसी भी भारतीय की तरह दिलजीत को लेकर एंड्रयू की ये नस्लभेदी टिप्पणी पसंद नहीं आई। उन्होंने अमेरिकी इंफ्लूंसर की आलोचना करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एंड्रूय के ट्वीट को साझा करते हुए लिखा, "गलत इसमें 'प्यार' की सुगंध आ रही थी और सबसे अच्छी बात यह थी कि दर्शकों में से कोई भी बला'त्कारी या बाल तस्कर नहीं था, जैसा कि आप पर आरोप लगाया गया है और जिसके लिए आपको गिरफ्तार किया गया है। ये निश्चित रूप से गंदगी की गंध देता है, तो चुप रहो।"

 

4 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
 'दिल-लुमिनाटी टूर' के तहत 10 शहरों में करेंगे परफॉर्म 
बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में 'दिल-लुमिनाटी टूर' के भारतीय चरण की शुरुआत की है। इसके तहत उन्होंने 26 और 27 अक्टूबर को दिल्ली में परफॉर्म किया। इस कॉन्सर्ट से बाहर आईं झलकियों में उनके लिए दीवानगी साफ देखी जा सकती है। अब उनके इस भारतीय दौरे का अगला कॉन्सर्ट 3 नवंबर को जयपुर में होने वाला है। वह अपने 10 शहरों के दौरे पर हैं, जो 29 दिसंबर को गुवाहाटी में एक भव्य समापन के साथ समाप्त होगा। हालांकि, इससे पहले वह हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता आदि जगहों पर परफॉर्म करेंगे। 
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने रणबीर कपूर की इस फिल्म को करने से कर दिया था साफ इनकार, बोलीं- इम्तियाज अली..
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
'नो एंट्री' के सीक्वल में आएंगे नजर 
दिलजीत अपनी गायिकी के अलावा अपने अभिनय के लिए भी काफी पसंद किए जाते हैं। इस साल वो इम्तियाज़ अली द्वारा निर्देशित बायोपिक में संगीतकार अमर सिंह चमकीला की भूमिका में नजर आए थे। अब वह कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों सामने आई पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'नो एंट्री 2' में वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ अभिनय करते दिखेंगे।
Yash Raj Films: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने किया यशराज फिल्म्स का दौरा, अक्षय विधानी से की मुलाकात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें