फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Pandey Copy Cat: शोभिता धूलिपाला की नकल करते पकड़ी गईं अनन्या, पीआर टीम ने हूबहू दोहराई फुलझड़ी न्यूज

Tue, 05 Nov 2024 05:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ananya Panday: अनन्या पांडे को लेकर एक खबर पीआर टीम द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें वह फुलझड़ी पर अपनी फोटो देखकर खुश हो रही हैं, जबकि शोभिता धूलिपाला इससे पहले ही इस तरह की स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
फुलझड़ी पर अपनी तस्वीर देख खुश हुईं अनन्या - फोटो : यूट्यूब
अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर दिवाली के दिन का व्लॉग साझा किया। इस व्लॉग में अलाना के पति अनन्या के लिए फुलझड़ियों का वह पैकेट लाते हैं, जिसमें अनन्या की तस्वीर छपी है, लेकिन अनन्या से पहले शोभिता धूलिपाला ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। आइए जानते हैं अनन्या ने किस तरह शोभिता को कॉपी किया?

 
विज्ञापन

2 of 5
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
शोभिता ने साझा की थी फुलझड़ी वाली स्टोरी
अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने एक स्थानीय पटाखा ब्रांड के कवर पर अपनी तस्वीर देखी। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह मजेदार तस्वीर साझा की। शोभिता की तस्वीर फुलझड़ियों के एक पैकेट पर छपी थी। उन्होंने दिवाली पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए इसी तस्वीर का इस्तेमाल किया था।
Manisha Koirala: जब मनीषा कोइराला को लगा कि वह मरने वाली हैं, सुनाई दिल झकझोर देने वाली दास्तां

 
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
पीआर द्वार दोहराई जा रही न्यूज
अब पीआर द्वारा इस खबर को दोहराया जा रहा है। इसे वायरल वीडियो बताकर खबर चलाई जा रही है, जबकि शोभिता पहले ही इस तरह की तस्वीर साझा कर चुकी हैं। 

 

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
क्या है अलाना के व्लॉग में?
वहीं, अलाना के द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पैकेट पर अपनी फोटो देखकर अनन्या कहती हैं, "मैं फुलझड़ी पर हूं... यह मेरा सपना है।" अनन्या ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे अपनी मां भावना पांडे को भी दिखाया। वह उनसे कहती हैं, "मैं फुलझड़ी के पैकेट पर हूं।" अभिनेत्री ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए एक फोटो क्लिक की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे का वर्क फ्रंट
हाल ही में, अनन्या ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री को प्रशंसकों और बॉलीवुड सितारों से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिली। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ सी. शंकरन नायर पर आधारित एक अनाम फिल्म में दिखाई देंगी। अभिनेत्री ‘कॉल मी बे सीजन 2’ में भी दिखाई देंगी।
Animal Park: एनिमल पार्क का कर रहे इंतजार? भूषण कुमार ने फिल्म पर दे डाला बड़ा अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें