अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरों, मुंबई
संगीत समारोह
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का संगीत समारोह सितारों से भरा हुआ था। संगीत में राधिका मर्चेंट ने अबू जानी संदीप खोसला का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने हीरे और हरे रत्न जड़ित एक बोल्ड चोकर पहना था। उन्होंने अपने पहनावे को ढीले-ढाले आकर्षक बालों और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया। अपने दूसरे लुक के लिए मर्चेंट ने कस्टम-मेड मनीष मल्होत्रा का गोल्डन लहंगा पहना था। 25,000 स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजी ड्रेस में ब्लश और गहरे गुलाब के रंगों में 3डी फूल शामिल थे। उन्होंने ऊंची पोनीटेल बना रखी थी, जिसके साथ डार्क मेकअप किया था। वहीं आनंद ब्लैक कलर की शेरवानी पहने दिखे, जिसमें गोल्डन सितारों और क्रिस्टल का बारीक काम था।