सबसे पहले अनंत और राधिका की वेडिंग कार्ड ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस शादी के कार्ड में मेहमानों को एक चांदी का मंदिर भी मिला था। वही, स्टाफ के लिए मिठाई के डब्बे और नमकीन के पैकेट भी रखे गए थे।
इस साल देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे आकाश अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बहुत ही भव्य और खास रही थी। आज भी इस शादी की रौनक लोगों के दिमाग में तरो-ताजा है। देश ही नहीं, विदेशी मेहमानों ने भी इस शादी में शिरकत की थी। तो आज के इस खबर में हम आपको उन खास बड़े पलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने इस शादी को और भव्य और खास बना दिया था।
विज्ञापन
2 of 11
काशी के प्रमुख मंदिरों में पहुंचा अनंत-राधिका की शादी का कार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
1. वेडिंग कार्ड था यूनिक
सबसे पहले अनंत और राधिका के वेडिंग कार्ड ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस शादी के कार्ड में मेहमानों को एक चांदी का मंदिर भी मिला था। वहीं, स्टाफ के लिए मिठाई के डिब्बे और नमकीन के पैकेट भी रखे गए थे।
विज्ञापन
3 of 11
किम कार्दशियन
- फोटो : इंस्टाग्राम
2. देसी-विदेशी मेहमानों ने की शिरकत
राधिका-अनंत की शादी में देश ही नहीं बल्कि विदेश के हाई प्रोफाइल मेहमान भी शामिल हुए थे। यूके के फॉर्मर प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन, जॉन कैरी, जॉन सीना, किम कार्दशियन जैसी हस्तियां इस शादी में शामिल हुई थीं।
4 of 11
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग
- फोटो : पीटीआई
3. शादी के लिए ट्रैफिक रूल्स बदले
अनंत अंबानी की शादी को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स भी बदले थे। शादी स्थल की सड़क के पास पुलिस ने सिर्फ फंक्शन में जाने वाली गाड़ियों को ही एंट्री दी थी।
विज्ञापन
5 of 11
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग
- फोटो : पीटीआई
4. 100 प्लेन किए बुक
अंबानी ने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में आने वाले मेहमानों के लिए तीन फाल्कन-2000 जेट और करीब 100 प्लेन बुक किए थे। यह इस शादी की सबसे बड़ी खबरों में से एक थी।
विज्ञापन
6 of 11
सलमान, आमिर, शाहरुख
- फोटो : इंस्टाग्राम
5. तीनों खान ने साथ में दी थी परफॉर्मेंस
अनंत और राधिका की शादी का दो बार प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ था। पहला जामनगर में हुआ था, जहां कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस दौरान बॉलीवुड के तीनों खान यानी शाहरुख, सलमान और आमिर ने एक साथ परफॉर्मेंस दी थी।
विज्ञापन
7 of 11
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम@shaleenanathani
6. क्रूज पर हुई प्री-वेडिंग
अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग इटली से फ्रांस के बीच सेलिब्रिटी-एज क्रूज पर हुआ। इस क्रूज की कीमत 7,500 करोड़ रुपए थी। इस क्रूज पार्टी में धोनी, सलमान, शाहरुख, आलिया-रणबीर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, करण जौहर, अनन्या पांडे समेत खेल- जगत और मनोरंजन जगत के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।
8 of 11
राधिका-अनंत अंबानी की शादी में सजेगी सुरों की महफिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
7. मशहूर गायकों ने दी परफॉर्मेंस
बता दें इस फंक्शन में मेहमानों को एआर रहमान के संगीत कार्यक्रम का आनंद मिला, साथ ही सोनू निगम, हरिहरन, उदित नारायण, सुखविंदर, मोहित चौहान, श्रेया घोषाल ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिया।
9 of 11
अनंत-राधिका की शादी में जस्टिन बीबर
- फोटो : एक्स
8. बीबर ने 83 करोड़ लेकर किया परफॉर्म
भारत में अपनी परफॉर्मेंस के लिए आए कैनेडियन स्टार जस्टिन बीबर को अनंत-राधिका की शादी के लिए करीब 10 मिलियन डॉलर या करीब 83 करोड़ रुपये की फीस दी गई थी। खबरों की मानें तो सिंगर ने केवल एक घंटे की परफॉर्मेंस के लिए उतने पैसे लिए थे।
10 of 11
परिवार के साथ धोनी-जॉन सीना
- फोटो : PTI
9. खुद पीएम मोदी शादी में पहुंचे थे
राजनीति क्षेत्र भी अंबानी की शादी से अछूता नहीं रहा। अंबानी की शादी में उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे, पश्मिच बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शादी में पहुंचीं। यही नहीं खुद प्रधानमंत्री मोदी भी अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने के लिए शादी में पहुंचे थे।
10. शादी में आने वाले मेहमानों को मिले महंगे तोहफे
शादी में शामिल होने वाले हाई प्रोफाइल मेहमानों को लुई वुइटन बैग, बॉम्बे आर्टिसन कंपनी का कस्टमाइज्ड डफल बैग, बंधनी और पैठानी स्कार्फ, सोने की चेन जैसे तोहफे दिए गए थे। कुछ मेहमानों को 2 करोड़ की घड़ियां भी दी गई थीं।